फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: मस्कट से वापस लौटीं भोजपुरी की नंबर वन हीरोइन रही रिंकू घोष, आठ साल बाद शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

Thu, 23 Jun 2022 09:21 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 23 Jun 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri number one heroine Rinku Ghosh start shooting for film navratri returned from Muscat after eight years
रिंकू घोष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन रहीं रिंकू घोष आठ साल बाद वापस कैमरे के सामने लौट रही हैं। रिंकू घोष की आखिरी फिल्म 'नगीना' 2014 में प्रदीप पांडे चिंटू के साथ रिलीज हुई और साल 2015 में वह बिजनेसमैन अमित दत्ता रॉय से शादी करके मस्कट चली गईं। अब वह भोजपुरी फिल्म 'नवरात्रि' से वापसी करने जा रही हैं। शादी के बाद रिंकू घोष साल भर पहले गंगा चैनल के रियलिटी शो 'मेमसाब नंबर वन' में जज बनकर नजर आ चुकी हैं और उल्लू एप के लिए वेब सीरीज 'पत्थर पेटी' में भी काम कर चुकी हैं लेकिन सिनेमा में उनकी वापसी फिल्म 'नवरात्रि' से ही हो रही है।

Bhojpuri number one heroine Rinku Ghosh start shooting for film navratri returned from Muscat after eight years
रिंकू घोष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी वापसी पर रिंकू घोष कहती हैं, 'एक दिन वापस अपने देश तो आना ही था। पराया देश पराया ही होता है। और अपना देश अपना। शादी के बाद कुछ दिनों के लिए मुझे काम से ब्रेक लेना था ताकि अपनी शादीशुदा जिंदगी को पूरा समय दे पाऊं। अब मेरे पति भी वापस मुंबई में ही कारोबार शुरू कर चुके हैं तो मेरे लिए फिर से फिल्मों और वेब सीरीज में काम करना आसान हो गया है।' रिंकू घोष ने अभिनय की शुरुआत बांग्ला फिल्मों से की थी। हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों के अलावा वह तमिल व तेलुगू फिल्में भी कर चुकी हैं लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता भोजपुरी फिल्मों में ही मिली।

Bhojpuri number one heroine Rinku Ghosh start shooting for film navratri returned from Muscat after eight years
रिंकू घोष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिंकू घोष ने भोजपुरी में डेब्यू फिल्म 'सुहागन बना सजना हमार' से किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह जैसे भोजपुरी के कई नायकों के साथ कई हिट फिल्में दे चुकी रिंकू घोष की साल 2014 के आखिरी में फिल्म 'नगीना' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रदीप पांडे चिंटू थे। इस फिल्म के बाद रिंकू घोष साल 2015 में अमित दत्ता रॉय से शादी करके मस्कट चली गईं थी। कोरोना काल में दोनों वापस मुंबई लौटे। अमित का बिजनेस यहां सेट हो गया तो अब रिंकू भी भोजपुरी फिल्म 'नवरात्रि' से वापसी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri number one heroine Rinku Ghosh start shooting for film navratri returned from Muscat after eight years
रिंकू घोष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी सिनेमा में बदलाव को लेकर रिंकू कहती हैं, 'बदलाव अच्छा भी हुआ है और बुरा भी हुआ हैं। अगर भोजपुरी सिनेमा की बात करें तो इन दिनों बहुत अच्छी अच्छी फिल्में बन रही हैं। लोग कहानी और किरदार पर ध्यान दे रहे हैं, ये बहुत अच्छी बात है। आज थोड़ा बजट कंट्रोल में हो गया है। पहले भोजपुरी सिनेमा की शूटिंग बीस बाईस दिन में होती थी और अभी बारह से पन्द्रह दिन में शूटिंग पूरी हो जा रही है। अब डिजिटल का जमाना आ गया है। आज सारी चीजें चैनल के हिसाब से हो रही हैं। अब कम समय में ही अच्छी फिल्में बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’

विज्ञापन
Bhojpuri number one heroine Rinku Ghosh start shooting for film navratri returned from Muscat after eight years
रिंकू घोष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिंकू घोष कहती है, 'वापस आने के बाद जिस तरह से लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग मिल रहे है तो सोचती है कि कैसे इन लोगों से इतने साल तक मैं दूर रही। लोग कहते है आपके जाने से जो जगह खाली रह गई थी वो खाली ही है और आप के आने के बाद पूरी हो गई। इस बात की मुझे खुशी है कि लोग अभी भी मुझे प्यार करते हैं। हालांकि अब काफी नए लोग आ गए हैं जिनके साथ मैंने काम नहीं किया है, उन लोगों के साथ अब नई शुरुआत हो रही है। जब मैंने भोजपुरी में पहली फिल्म 'सुहागन बना द सजना हमार' से की थी तो समय मैं काफी एक्साइटेड और नर्वस थी उतनी ही एक्साइटेड और नर्वस मैं 'नवरात्रि' की शूटिंग के दौरान थी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed