{"_id":"62b3da539c721b173452a369","slug":"sidhu-moosewala-song-on-syl-released-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: आज रिलीज होगा दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत, इस विवाद पर किया था रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sidhu Moosewala: आज रिलीज होगा दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत, इस विवाद पर किया था रिकॉर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 Jun 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला का नया गीत आज होगा रिलीज।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत गुरुवार शाम छह बजे रिलीज किया जाएगा। सिद्धू के सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी दी गई है। मूसेवाला का नया गीत SYL (एसवाईएल) मुद्दे पर आधारित है। इसे उनके यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी। सिद्धू का नाम पंजाब के बेहतरीन गायकों में शुमार था। हालांकि उनके गानों पर विवाद होता था, लेकिन उनके गानों को फैंस काफी पसंद करते थे। 29 मई को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। उनकी मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। 11 जून 1993 को मूसेवाला का जन्म मानसा के गांव मूसा में हुआ था।
2 of 5
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
सिद्धू मूसेवाला की मौत के कुछ दिन बाद उनके पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि वे सिद्धू को उसके गीतों के माध्यम से जिंदा रखेंगे।
3 of 5
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
मूसेवाला के दो वीडियो, जिनमें वह बंदूक दिखा रहे थे, 2020 में वायरल हुए थे। उनमें से एक वीडियो में वह एके-47 राइफल के साथ ट्रेनिंग लेते दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
जुलाई 2020 में ही मूसेवाला ने अपना गीत ‘संजू’ रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को ‘बैज ऑफ ऑनर’ बताया था।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
मूसेवाला एक बार पहले उस समय विवाद में घिर गए थे, जब उन्होंने अपने एक गीत में सिख इतिहास में अंकित माई भागो के बारे में टिप्पणी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।