फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maidaan: 'मैदान' के निर्देशक को अजय देवगन को लेकर था संदेह, बताया- 'मेरे मन में उनकी सिंघम वाली छवि थी'

Sun, 24 Mar 2024 09:00 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 24 Mar 2024 09:00 AM IST
सार

यह फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अजय उन्हीं के किरदार में दिखाई देंगे। अजय को फिल्म में साइन करने से पहले निर्माताओं के मन में उनकी सिंघम वाली छवि थी, जिसके चलते उनके मन में संदेह था।

विज्ञापन
Amit Sharma Reveals He had Doubts about Ajay Devgn Before Maidaan Said His Image for Me was of Singham
मैदान - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अजय उन्हीं के किरदार में दिखाई देंगे। अजय को फिल्म में साइन करने से पहले निर्माताओं के मन में उनकी सिंघम वाली छवि थी, जिसके चलते उनके मन में संदेह था। निर्देशक अमित रविंदरनाथ शर्मा ने इसका खुलासा किया है।

Amit Sharma Reveals He had Doubts about Ajay Devgn Before Maidaan Said His Image for Me was of Singham
मैदान - फोटो : instagram

उन्होंने कहा, 'मैंने पहले कभी उनके साथ काम नहीं किया था, इसलिए मेरे अपने संदेह थे। आप अपने मन में एक अभिनेता की छवि बनाते हैं और मेरे मन में उनकी छवि सिंघम की थी। मगर वो उन्होंने तोड़ दी। वह सेट के बाहर अजय देवगन वाला स्टारडम बनाकर रखे। मगर अंदर आने के बाद वह सैयद हैं। फिल्म में उन्होंने शानदार प्रदर्शन दिया है। ये दर्शकों को भी इसे देखने के बाद एहसास होगा।' 

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने पकड़ी रफ्तार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

 
Amit Sharma Reveals He had Doubts about Ajay Devgn Before Maidaan Said His Image for Me was of Singham
मैदान - फोटो : instagram
फिल्म निर्देशक ने बताया कि जब एक नैरेशन के दौरान उन्होंनें अभिनेता से मुलाकात की। इस दौरान अजय ने उनसे पूछा कि आपके लिए सैयद कौन है? फिर जब शर्मा ने उन्हें किरदार के बारे में अपना नजरिया बताया, तो उन्हें कुछ बदलाव नजर आया। निर्देशक ने कहा, 'जब हमने उनके बारे में बातचीत शुरू की, तो मुझे याद है कि वह स्वैग के साथ अजय देवगन की तरह खड़े थे, लेकिन इसके अंत में वह सैयद की तरह खड़े थे। तब वह कोई सिंघम नहीं थे, सिर्फ सैयद थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Sharma Reveals He had Doubts about Ajay Devgn Before Maidaan Said His Image for Me was of Singham
फिल्म मैदान - फोटो : social media

वहीं फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करें तो अजय देवगन के अलावा मैदान में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ्रेश लाइम फिल्म्स, जी स्टूडियोज और बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है।

विज्ञापन
Amit Sharma Reveals He had Doubts about Ajay Devgn Before Maidaan Said His Image for Me was of Singham
मैदान - फोटो : इंस्टाग्राम

'मैदान' गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया और भारत को बहुत गौरव दिलाया। जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित ये फिल्म 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

Rambo: रैम्बो पर आया नया अपडेट, क्या फिल्म के निर्माताओं ने फिर से स्थगित कर दी फिल्म?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed