टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 'रैम्बो' की चर्चा बीते कई साल से समय समय पर होती रही है। फिल्म को लेकर कई बार ऐसा सुनने में आ चुका है कि जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि यह फिल्म फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। हालांकि, अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
Rambo: रैम्बो पर आया नया अपडेट, क्या फिल्म के निर्माताओं ने फिर से स्थगित कर दी फिल्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म को बनाने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली है। वहीं, इसके निर्देशन की कमान रोहित धवन को सौंपी गई है, लेकिन ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक रोहित धवन और सिद्धार्थ आनंद ने अप्रैल 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन बजट की कमी के कारण इसमें देरी हो रही है।
बताया जा रहा है कि 150 करोड़ के बजट से बनने जा रही इस फिल्म से पहले जियो स्टूडियोज 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रही है और इसी के बाद वह रैंबो को लेकर आगे बढ़ना चाहती है। रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रदर्शन के आधार पर ही 'रैम्बो' के बजट का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। वर्तमान में 'रैम्बो' के लिए शुरू होने की संभावित तिथि जुलाई 2024 बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि बड़े मियां छोटे मियां का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन ही रैम्बो का भविष्य तय करेगा।
फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ आनंद जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर करने वाले हैं। इस एक्शन फिल्म के निर्देशन के लिए डेविड धवन के बेटे रोहित धवन को चुना गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कास्टिंग और प्रोडक्शन पर काम बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के बाद शुरू किया जाएगा।
बड़े मियां छोटे मियां की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी अपनी अदाकारी का जादू दिखाती नजर आएंगी।
Holi 2024: होली पार्टी में रंग जमा देंगे ये भोजपुरी गीत, गुलाल लिए परिवार-दोस्तों के साथ उठाए त्योहार का लुत्फ