फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Anushka: बिना हेलमेट बाइक की सवारी करना अमिताभ-अनुष्का को पड़ा महंगा, अब मुंबई पुलिस करेगी कार्रवाई

Tue, 16 May 2023 09:10 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 16 May 2023 09:10 AM IST
विज्ञापन
amitabh anushka bike ride without helmet photos videos viral mumbai police take action
अमिताभ, अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सितारे जोश-जोश में कई बार ऐसे काम कर जाते हैं, जो कि फैंस को बहुत पसंद आया है। लेकिन बाद में उनको उस चीज की भरपाई करना बहुत महंगा पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ भी हुआ है। बीते दिनों अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह एक अंजान शख्स के साथ बाइक राइड पर नजर आ रहे थे। वहीं अनुष्का शर्मा का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह किसी के साथ बाइक पर नजर आ रही थीं। कुछ यूजर्स ने इन एक्टर्स के खिलाफ ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर शिकायतें कर दी हैं। अब इस मामले में मुंबई पुलिस अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।

amitabh anushka bike ride without helmet photos videos viral mumbai police take action
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा और अमिताभ बच्चन के खिलाफ सोशल मीडिया पर पुलिस को कई शिकायतें मिलीं। फोटो और वीडियो में दोनों को अलग-अलग बाइक पर बैठे देखा गया। इस दौरान दोनों ने ही हेलमेट नहीं लगाया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अमिताभ और अनुष्का के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अमिताभ ने सोमवार को शूटिंग पर पहुंचने के लिए एक फैन से लिफ्ट ली, तो वहीं अनुष्का शर्मा ने अपने बॉडीगार्ड के साथ रोड पर बाइक राइड करती दिखीं। वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों ने हेलमेट नहीं पहना है।


इसे भी पढ़ें- Guneet Monga: ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने किया खुलासा, बताया किस वजह से पूर्व राष्ट्रपति को लिखना पड़ा था पत्र
 
amitabh anushka bike ride without helmet photos videos viral mumbai police take action
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘राइड के लिए धन्यवाद..मैं आपको नहीं जानता..लेकिन आपने मुझे समय पर काम पर पहुंचा दिया..जाम से बचाने के लिए..धन्यवाद कैप, शॉर्ट्स और पीली टी-शर्ट वाले’। इसपर एक शख्स ने रिएक्शन देते हुए मुंबई पुलिस को टैग किया और लिखा, 'बाइक चलाने वाला और पीछे बैठने वाले दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना है। मुंबई पुलिस कृपया ध्यान दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh anushka bike ride without helmet photos videos viral mumbai police take action
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

मुंबई पुलिस ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'हमने इसे ट्रैफिक पुलिस के साथ शेयर किया है।' इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने अनुष्का शर्मा के एक वीडियो को भी टैग किया गया है और लिखा है, 'मुंबई पुलिस नो हेलमेट’ इन दोनों मामले में मुबई पुलिस ने ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा है कि दोनों मामले की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
amitabh anushka bike ride without helmet photos videos viral mumbai police take action
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन बहुत जल्द प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के में नजर आने वाले हैं। बता दें कि बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता चोटिल भी हो गए थे। वहीं अनुष्का शर्मा के काम की बात करें तो आखिरी बार साल 2022 में नेटफ्लिक्स फिल्म कला में एक कैमियो रोल करते हुए देखा गया था। अनुष्का इस महीने कान्स 2023 में डेब्यू करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed