{"_id":"5af000b34f1c1b63098b86c0","slug":"amitabh-bachchan-102-not-out-and-rajkumar-rao-omerta-box-office-collection-day-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ की '102 नॉट आउट' के सामने फेल हो गई राजकुमार राव की 'ओमर्टा', जानें अब तक का कलेक्शन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ की '102 नॉट आउट' के सामने फेल हो गई राजकुमार राव की 'ओमर्टा', जानें अब तक का कलेक्शन
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
102 Not Out and Omerta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट' धमाकेदार ओपनिंग के साथ बॉक्स आफिस पर तीसरे दिन भी टिकी हुई है। इस फिल्म ने महज तीन दिनों में ही अपना बजट निकाल लिया है।इस फिल्म बजट 10 करोड़ था। कमाई की बात करें तो '102 नॉट आउट' अब तक 16 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं। हालांकि कलेक्शन के मामले में राजकुमार राव की 'ओमर्टा' ढेर होती हुई नजर आ रही है।
102 Not Out
'102 नॉट आउट' के तीन दिन के कलेक्शन को देखकर लगता है कि दर्शकों को अमिताभ और ऋषि कपूर की जोड़ी खूब भा रही है। इसके साथ ही फिल्म में बिग बी की जिंदादिली लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। जिसकी वजह से यह फिल्म तीन दिन में ही बजट से ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही। अमिताभ की '102 नॉट आउट' ने शुक्रवार को 3.52 करोड़, शनिवार को 5.53 करोड़ और रविवार को 7.60 की कमाई की। यानी यह फिल्म कुल मिलाकर अब तक 16.65 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
And #102NotOut goes from strength to strength... Witnesses SUPERB GROWTH on Sun... The upward trend and positive talk should help the film trend well on weekdays... Fri 3.52 cr, Sat 5.53 cr, Sun 7.60 cr. Total: ₹ 16.65 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 7, 2018
Omerta
राजकुमार राव की 'ओमर्टा' की बात करें तो फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रही लेकिन वीकेंड की वजह से इस फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखा गया। शुक्रवार को 54 लाख ,शनिवार को 1.09 करोड़ तो वहीं रविवार को इस फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया । यह फिल्म कुल मिलाकर करीब 2 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
102 Not Out
फिल्मों के कलेक्शन की बात की जाए दोनों ही फिल्मों का वीकेंड का खूब फायदा मिला। '102 नॉट आउट' और 'ओमर्टा' दोनों के ही कलेक्शन में गजब का उछाल देखा गया । हालांकि अमिताभ की फिल्म से राजकुमार राव की 'ओमर्टा' कमाई के मामले में काफी पीछे रह गई। 'ओमर्टा' फिल्म का कलेक्शन तीन दिनों में काफी कम रहा जिस वजह से फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता परेशान हैं।
विज्ञापन
Hansal Mehta
एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म की कमाई पर बात करते हुए हंसल मेहता ने विवादित बयान दिया। हंसल मेहता ने कहा - 'एवेंजर्स द इंफिनिटी वॉर' की वजह से फिल्म 'ओमर्टा' को खराब शो टाइमिंग दी गई। हमें कोई भी ऐसा शो नहीं दिया गया जो दर्शकों के फ्री टाइम से मैच करता हो। इसके साथ ही फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिलना भी फिल्म की कमाई पर खराब असर डाल रहा है।'