{"_id":"5aeec3f84f1c1b360b8b88a8","slug":"amitabh-bachchan-102-not-out-and-rajkumar-rao-omerta-film-box-office-collection-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ की '102 नॉट आउट' के सामने फीकी पड़ी राजकुमार राव की 'ओमर्टा', जानें 2 दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ की '102 नॉट आउट' के सामने फीकी पड़ी राजकुमार राव की 'ओमर्टा', जानें 2 दिन का कलेक्शन
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
102 Not Out
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी '102 नॉट आउट' फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में राजकुमार राव की फिल्म 'ओमर्टा' को दो दिनों में ही पछाड़ दिया है। इसके साथ ही अपना बजट निकालने के काफी करीब पहुंच गई है।
102 not out
'102 नॉट आउट' ने शुक्रवार को 3.52 करोड़, शनिवार को 5.53 करोड़ की कमाई की। इस तरह से इस फिल्म ने अभी तक कुल मिलाकर 9.05 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। पहले दिन इस फिल्म की कमाई अच्छी रही लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में वीकेंड की वजह से 57.10 फीसदी का उछाल देखा गया।
Strong word of mouth is translating into BO numbers... #102NotOut witnesses an upward trend on Day 2... 57.10% growth... It’s all about maintaining the pace today [Sun] and also on weekdays... Fri 3.52 cr, Sat 5.53 cr. Total: ₹ 9.05 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 6, 2018
राजकुमार राव
वहीं राजकुमार राव की 'ओमर्टा' की रफ्तार भले ही धीमी रही लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म के बिजनेस में गजब का उछाल देखा गया। हालांकि 'ओमर्टा' अमिताभ की '102 नॉट आउट' से पीछे रही। इस फिल्म ने शुक्रवार को 54 लाख तो वहीं शनिवार को 1.09 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह से 'ओमर्टा' अब तक 1.64 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
#Omertà witnesses growth on Sat... While the growth is substantial, the overall total remains on the lower side... Sun biz holds the key... Fri 54 lakhs, Sat 1.09 cr. Total: ₹ 1.64 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 6, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
102 not out
'102 नॉट आउट' और 'ओमर्टा' की कमाई में पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन ज्यादा उछाल देखा गया। ऐसे में रविवार को भी इन फिल्मों के पास कमाई का सुनहरा मौका है। कमाई के मामले में भले ही 'ओमर्टा' अमिताभ की फिल्म से पीछे रह गई हो, लेकिन एक्टिंग के मामले में राजकुमार राव का कोई तोड़ नहीं है। इस फिल्म से उन्होंने एक बार फिर से यह साबित कर दिया।
विज्ञापन
102 Not Out
'102 नॉट आउट' फिल्म में लीड रोल में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर हैं। इस फिल्म को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया है। जिसमें दो बुजुर्गों की कहानी दिखाई गई है तो वहीं 'ओमर्टा' फिल्म में राजकुमार राव ने आतंकवादी का रोल निभाया है। इस फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है।