अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं । हाल ही में बिग बी ने एक और ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है । बिग बी के इस ट्वीट को हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं । वहीं ढेरों कमेंट भी हैं । अपने इस पोस्ट के जरिए बिग बी ने फैंस को एक खास सलाह दी है ।
अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को दी खास सलाह, ट्वीट हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने लिखा, 'कोई अगर आपके अच्छे, कार्य पर संदेह करता है...तो करने देना , क्योंकि... शक, सदा सोने की शुद्धता पर किया जाता है कोयले की कालिख पर नहीं।' बिग बी के इस ट्वीट की संख्या टी-3439 है । इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया था ।
अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आजकल जरूरी नहीं कि किसी की इज्जत पांव छूने से ही की जाए ...उन्हें देखकर अपना मोबाइल एक तरफ रख देना भी बहुत बड़ी इज्जत है..' । बिग बी का यह पोस्ट मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों पर एक तंज है । बिग बी अपने हर ट्वीट पर एक संख्या लिखते हैं ।
T 3439 - From Ef sp
"कोई अगर आपके अच्छे, कार्य पर सन्देह करता है...
तो करने देना , क्योकि...
शक़, सदा सोने की शुद्धता पर किया जाता है
कोयले की कालिख पर
नहीं ...!"
बता दें कि अमिताभ बच्चन की चार फिल्में रिलीज को तैयार हैं । इस लिस्ट में 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो' शामिल हैं । बिग बी ने इन चारों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है । फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे । 'ब्रह्मास्त्र' में बिगबी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे ।