फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल से लौटे अमिताभ ने पहली बार बताया अब कैसी है हालत, बोले- 'डॉक्टरों की सलाह...'

Mon, 21 Oct 2019 12:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 21 Oct 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan after discharged from hospital told doctors adviced
Amitabh Bachchan - फोटो : instagram

अमिताभ बच्चन बीते दिन अस्पताल में भर्ती हुए थे जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। तबीयत खराब होने की वजह से वो रविवार को घर के बाहर फैंस से मिलने भी नहीं पहुंचे। इसके लिए अमिताभ ने माफी भी मांगी। अमिताभ के आंतों में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था हालांकि आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया गया। अब पहली बार अमिताभ ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत कैसी है।

amitabh bachchan after discharged from hospital told doctors adviced
AmAmitabh Bachchan outside Jalsa - फोटो : Facebook

अस्पताल से लौटने के बाद अमिताभ ने ब्लॉग लिखकर बताया कि उनकी तबीयत कैसी है। उन्होंने फैंस के बारे में लिखा- 'उन्हें शाम के बाद कहा गया कि मैं गेट पर प्रशंसकों से नहीं मिल पाऊंगा। फिर भी वो आते हैं। मेरी अनुपस्थिति के लिए सभी से माफी मांगता हूं।'

amitabh bachchan after discharged from hospital told doctors adviced
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ आगे लिखते हैं कि 'डॉक्टरों की निगरानी में अच्छा हो जाना चाहिए। उनके निर्देशों का पालन कर रहा हूं। डॉक्टरों की सलाह माननी चाहिए।' अमिताभ के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस की चिंताएं भी कम होंगी जिसमें उन्होंने बताया कि वो ठीक होने के लिए डॉक्टरों की सलाह ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan after discharged from hospital told doctors adviced
amitabh bachchan - फोटो : ani

77 वर्षीय अमिताभ बच्चन को 15 अक्टूबर को तड़के 3 बजे नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नानावती अस्पताल में अमिताभ का इलाज जरूर हुआ लेकिन मामला लिवर का नहीं बल्कि आंतों में आई दिक्कत का है। पहले ऐसी खबरें थीं कि उनके लिवर में दिक्कत है। 

विज्ञापन
amitabh bachchan after discharged from hospital told doctors adviced
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के व्यस्त कलाकारों में शुमार हैं। उनकी आने वाली फिल्में हैं- 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड' और 'चेहरे'। तीनों ही फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ वह चर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रहे हैं। इस फिल्म का कुछ हिस्सा अगले महीने नवंबर में शूट होगा।

महाराष्ट्र चुनाव: आमिर-किरण, सांसद रवि किशन समेत इन सितारों ने भी डाले वोट, देखें तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed