देश में कोरोना वायरस की वजह से शुरू हुए लॉकडाउन के बाद से एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों की सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा हो चुकी है। अब कुछ और हिंदी फिल्मों को टी-सीरीज ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज करने का फैसला कर लिया है। जानकारी के अनुसार टी-सीरीज के कर्ताधर्ता भूषण कुमार ने भारत में सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक से बात करके अपनी आने वाली तीन फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की डील की है।
छोटे और बड़े बच्चन की ये दो और फिल्में चलीं ओटीटी पर, टी सीरीज ने कर डाली मेगा डील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में लॉकडाउन की वजह से बंद हुए सिनेमाघरों के चलते फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज करने का एक चलन सा बनता जा रहा है। निर्माता अपनी छोटे और मंझले बजट की फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्मों को धड़ाधड़ बेच रहे हैं। खबरें बताती हैं कि इसी दौरान भूषण कुमार ने भी अपनी तीन फिल्मों लूडो, झुंड और इंदु की जवानी को एक बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म को बेच दिया है। दोनों के बीच सौदा पक्का हो चुका है। बस इस सौदे की लिखित रूप से कानूनी कार्यवाही होने के साथ ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'लूडो' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं। कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'इंदु की जवानी' में कियारा आडवाणी और आदित्य सील मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 'झुंड' का निर्देशन नागराज मंजुले कर रहे हैं जिसमें पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।
खबरें तो यहां तक बताती हैं कि टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार अपनी तीन और फिल्मों छलांग, मुंबई सागा और साइना नेहवाल की बायोपिक भी सीधे ओटीटी पर ही रिलीज करना चाहते हैं। टी-सीरीज के आधिकारिक प्रवक्ता ने फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' के ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा काफी पहले हो चुकी है। जबकि, एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदी की सात और फिल्में लक्ष्मी बम, भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया, सड़क 2, खुदा हाफिज, दिल बेचारा, लूटकेस और द बिग बुल की घोषणा सोमवार को ही हुई है।
पढ़ें: बॉलीवुड सितारों के बढ़ते बिजली के बिल पर अब कंपनी ने दी सफाई, बताया इस वजह से आया ज्यादा बिल