{"_id":"5f9fc7158ebc3e91b537e2d2","slug":"amitabh-bachchan-and-ekta-kapoor-will-not-give-diwali-party-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन और एकता कपूर इस बार नहीं देंगे दिवाली की पार्टी, कोरोना नहीं बल्कि ये है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन और एकता कपूर इस बार नहीं देंगे दिवाली की पार्टी, कोरोना नहीं बल्कि ये है वजह
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 02 Nov 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, एकता कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जानी मानी निर्माता एकता कपूर दिवाली के मौके पर शानदार पार्टी देकर जश्न मनाने के लिए मशहूर हैं। इनकी पार्टियों में टीवी और फिल्मों के बड़े से बड़े कलाकार भी दिल खोलकर मजे करने के लिए शामिल होते हैं। लेकिन, इस बार ये दोनों ही दिवाली का जश्न पहले की तरह नहीं मनाएंगे। इसका कारण थोड़ा बहुत कोरोना वायरस भी है लेकिन सबसे बड़ी वजह है अभिनेता ऋषि कपूर का लॉकडाउन के दौरान देहांत हो जाना।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
कोरोना वायरस के देश में दस्तक देने की वजह से इस साल होली भी थोड़ी बदरंग रही थी और अब दिवाली भी थोड़ी कम ही जगमग रहेगी। हालांकि, इसके लिए लोगों के पास अलग अलग वजहें हैं। अमिताभ बच्चन और एकता कपूर के लिए कारण है ऋषि कपूर का इस दुनिया को अलविदा कह जाना। ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त तो थे ही, साथ ही उनके परिवार से भी उनका गहरा रिश्ता है। अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने ऋषि कपूर के भतीजे निखिल नंदा से शादी की है। इसलिए ये दोनों रिश्तेदार भी थे।
3 of 5
एकता कपूर
- फोटो : instagram/ektarkapoor
यही वजह है कि अमिताभ इस साल दिवाली पर कोई जश्न नहीं चाहते। वह एकदम साधारण तरीके से सिर्फ अपने परिवार के साथ ही दीपावली का त्योहार मनाएंगे। इसी तरह एकता कपूर भी ऋषि कपूर के परिवार को अपना परिवार मानती हैं। उन्होंने भी दिवाली की पार्टी रखने से इस बार मना कर दिया है। वह भी इस दिवाली सिर्फ अपने परिवार के साथ ही दिवाली का त्योहार मनाएंगी। ये तो मुख्य कारण है। दूसरा कारण कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किसी जश्न में भीड़ एकत्रित न होने देना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
देश में दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अमिताभ बच्चन खुद भी सपरिवार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वह बात अलग है कि उन्होंने कोरोना को मात देकर फिर से अपने काम पर वापसी कर ली है। इसलिए वह नहीं चाहेंगे कि एक जश्न मनाने के लिए लोग एक जगह पर एकत्रित हों।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : instagram/iamsrk
अभिनेता शाहरुख खान ने भी इसी सोच के साथ इस बार अपने जन्मदिन के जश्न को फीका ही रखा। नहीं तो उनके प्रशंसक तो सैकड़ों की संख्या में उनके घर के सामने मजमा लगाए खड़े रहते। शाहरुख के प्रशंसक इस बार वर्चुअल तरीके से उन्हें बधाई दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।