फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन संग लोगों को हंसाती हुईं नजर आएंगी कटरीना, इस कॉमेडी फिल्म में दिखेगी बाप-बेटी की जोड़ी 

Mon, 23 Mar 2020 01:02 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 23 Mar 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan and katrina kaif will do comedy film with vikas bahl
katrina kaif - फोटो : amar ujala

कटरीना कैफ जल्द ही विकास बहल की एक फिल्म में नजर आएंगी। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसकी कहानी एक अंतिम संस्कार के इर्द-गिर्द घूमेगी। चर्चा है कि फिल्म का नाम डेडली रखा जा सकता है, जिसमें अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में नजर आ सकते हैं। फिल्म में बिग बी और कैटरीना की बाप-बेटी की केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है। कोरोना के चलते बिगड़ी स्थिति के सामान्य होने के बाद मेकर्स फिल्म को लेकर आगे विचार विमर्श करेंगे। पहले इस फिल्म की शूटिगं मई महीने से शुरू होने वाली थी हालांकि मौजूद हालात को देखते हुए यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है।




 
amitabh bachchan and katrina kaif will do comedy film with vikas bahl
विकास बहल
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'कटरीना ने जब फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई और उन्होंने बिना देर किए इस फिल्म के लिए हां कह दिया। फिल्म की कहानी में मुख्य किरदार आत्म खोज में घूमता है जिसमें हास्य का तड़का भी देखने को मिलेगा।
amitabh bachchan and katrina kaif will do comedy film with vikas bahl
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना लंबे समय से नए जॉनर की तलाश में हैं इस वजह से उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी रजामंदी दे दी है। कटरीना और विकास ने फिल्म के मुख्य किरदारों के बारे में अमिताभ बच्चन से चर्चा की है। अब सभी उनके फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद ही फिल्म से जुड़ी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan and katrina kaif will do comedy film with vikas bahl
amitabh bachchan - फोटो : social media

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इससे पहले एक विज्ञापन में बाप-बेटी के तौर पर नजर आ चुके हैं। हालांकि किसी फिल्म में दोनों की ऐसी केमिस्ट्री नहीं देखी गई है। इस तरह का किरदार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के साथ निभा चुके हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ इन दिनों जहां फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज का इंतजार कर रही हैं वहीं आने वाले दिनों में अमिताभ बच्चन फिल्म गुलाबो सिताबो, झुंड, चेहरे और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed