{"_id":"5afbfd9b4f1c1b1a5e8b4e40","slug":"amitabh-bachchan-and-rishi-kapoor-angry-on-102-not-out-director-umesh-shukla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ और ऋषि कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर को सबके सामने फटकारा, इस वजह से दोनों थे गुस्से में लाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ और ऋषि कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर को सबके सामने फटकारा, इस वजह से दोनों थे गुस्से में लाल
Wed, 16 May 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
rishi kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों अपनी फिल्म '102 नॉट आउट' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सक्सेस प्रेस मीट के दौरान अमिताभ और ऋषि ने अपनी फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला को जमकर फटकार लगाई है।
2 of 4
ऋषि कपूर
- फोटो : SELF
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने उमेश को फटकारते हुए फिल्म में उनके कुछ सीन बिना उन्हें बताए एडिट करने के बारे में पूछा। अमिताभ ने कहा कि फिल्म में कुछ ऐसे सीन थे जो उन्हे बेहद पसंद थे, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने उन सभी डायलॉग को फाइनल कट के दौरान एडिट कर दिया। उन्होंने बताया वह यह भी जानते हैं कि डायरेक्टर ने ऐसा इसलिए किया ताकि फिल्म की लंबाई, फिल्म के टाइटल की तरह 102 मिनट रहे।
3 of 4
Rishi Kapoor
प्रेस मीट में मौजूद ऋषि कपूर अपने सीन के एडिट होने पर गुस्से में नजर आए। ऋषि कपूर ने गर्म लहजे मे कहा कि वह फिल्म की एक चीज की आलोचना सबके सामने करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने फिल्म के लिए उनसे एक सीन करवाया था, लेकिन उस सीन को फिल्म से बिना उन्हे बताएं फिल्म से बाहर कर दिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वे सभी लोग उमेश से पूछे कि आखिर उन्होने ऐसा क्यों किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर , '102 नॉट आउट'
- फोटो : ANI
दोनों स्टार्स की शिकायत सुनने के बाद डायरेक्टर ने अमिताभ और ऋषि कपूर से माफी मांगी, लेकिन दोनों कलाकार की नाराजगी उसके बाद भी जारी रही। बता दें, हाल ही में एक अखबार से बातचीत के दौरान ऋषि ने बताया था कि वह फिल्मों में हीरो-हिरोईन के बाप का रोल नहीं करना चाहते हैं। वह अच्छे किरदार करना चाहते हैं, भले वह किरदार छोटे ही क्यों न हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।