फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एलान: बाबू जी की कविताओं को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करेंगे अमिताभ बच्चन, फोटो साझा कर कही ये बात

Thu, 15 Jul 2021 08:22 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Jul 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Announced That He Will Soon Record His Father Harivansh Rai Bachchan’s Book In His Voice
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

महानायक अमिताभ बच्चन आएदिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने बाबू जी हरिवंशराय बच्चन की लिखी कविताएं पोस्ट करते रहते हैं। अब बिग बी ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की एक किताब को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'पूज्य पिताजी की लेखनी से मैं खुद को दूर नहीं रख सकता हूं। अब उनकी गंभीर बातें, मेरी आवाज में सुनिए।'





अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है। फोटो में अमिताभ बच्चन हरिवंश राय बच्चन की किताब 'प्रतिनिधि कविताएं' लिए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने हेडफोन लगा रखा है और पास ही माइक भी नजर आ रहा है। बिग बी ने बाबू जी की कविताओं की रिकॉर्डिंग करने की शुरुआत कर दी है। फिलहाल, बिग बी के इस प्रोजेक्ट के बारे में और जानकारी सामने नहीं आई है। अभी इस पर से भी पर्दा नहीं उठा है कि हरिवंशराय बच्चन की किस किताब की रिकॉर्डिंग अमिताभ करने जा रहे हैं।

Amitabh Bachchan Announced That He Will Soon Record His Father Harivansh Rai Bachchan’s Book In His Voice
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल, फैंस अमिताभ बच्चन के इस प्रोजेक्ट से काफी खुश हैं और बिग बी ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर कई बार अपने पिता हरिवंश राय की कविताओं का पाठ करते हुए नजर आए हैं। पिछले साल उन्होंने एक ट्वीट के जरिए पोलैंड में हुए मधुशाला के पाठ की जानकारी दी थी। अमिताभ ने कहा था कि पोलैंड के व्रोक्ला शहर को यूनेस्को ने लिट्रेचर का शहर बताया है। इस शहर की एक यूनिवर्सिटी में छात्रों ने मधुशाला का पाठ किया। 
 

Amitabh Bachchan Announced That He Will Soon Record His Father Harivansh Rai Bachchan’s Book In His Voice
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दरअसल, बिग बी ने फेसबुक पर गलत पोस्ट साझा कर दी थी और इसके लिए उन्हें यूजर्स ने आड़े हाथ ले लिया था। दरअसल,  बिग बी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की और तस्वीर में उन्होंने दो महान शायरों के नाम से फेक शायरी पोस्ट कर दी। तस्वीर साझा करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'शायरी बनाम शायरी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Announced That He Will Soon Record His Father Harivansh Rai Bachchan’s Book In His Voice
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन सच्चाई ये थी कि दोनों ही शेर ना गालिब के हैं और ना ही इकबाल के। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने बिना वेरिफाई किए कहीं से यह तस्वीर पोस्ट कर दी है। इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे थे।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Announced That He Will Soon Record His Father Harivansh Rai Bachchan’s Book In His Voice
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के खाते में कई फिल्में हैं। वो बहुत जल्द फिल्म 'झुंड' और 'मेडे' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'चेहरे' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed