फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद की बढ़ीं मुश्किलें: बीएमसी ने आवासीय भवन को होटल बनाने का लगाया आरोप, भेजा नोटिस

Thu, 15 Jul 2021 07:12 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 15 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
BMC to Sonu Sood: Restore Juhu building status to residential in 2 weeks
सोनू सूद - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कोरोना काल में उन्होंने जरूरतमंदो की हर मुमकिन मदद की और लोगों के मसीहा कहलाए। लेकिन इस बार खुद सोनू के लिए परेशानियां खड़ी हो गई हैं। दरअसल, बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने सोनू के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बीएमसी का आरोप है कि अभिनेता ने जुहू स्थित अपनी छह मंजिला आवासीय इमारत को होटल में तब्दील किया है। साथ ही बिल्डिंग में अनाधिकृत निर्माण करवाने का भी आरोप लगाया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएमसी ने आरोप लगाया है कि सोनू सूद ने महज दो हफ्ते के अंदर अपनी रेजिडेंशल बिल्डिंग को होटल में तब्दील कर लिया है। जिसके चलते अभिनेता को नोटिस भेजा गया है। वहीं इस पूरे मामले में सोनू सूद ने कहा है कि वह बीएमसी के नियमों को पालन करेंगे। बीएमसी ने सोनू को एक पत्र जारी किया है जिसमें आदेश दिए गए हैं कि वह बिल्डिंग को दोबारा से रेजिडेंशल तौर पर ही बनाए और सभी अनाधिकृत निर्माण और परिवर्तन को तुरंत रोक दें।

BMC to Sonu Sood: Restore Juhu building status to residential in 2 weeks
सोनू सूद - फोटो : Instagram

भवन प्रस्ताव विभाग, पश्चिमी उपनगर के उप मुख्य अभियंता ने कहा कि नगर निगम आयुक्त ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आयुक्त ने आगे कहा कि सहायक नगर आयुक्त को आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई अनधिकृत निर्माण हुआ है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इतना ही नहीं उप मुख्य अभियंता ने सोनू सूद को 15 दिन के अंदर अनधिकृत कार्य को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

BMC to Sonu Sood: Restore Juhu building status to residential in 2 weeks
सोनू सूद - फोटो : Instagram

अगर वह ऐसा नहीं करते हैं बीएमसी बिना किसी सूचना के आगे की कार्रवाई करेगी। जाहिर है कि बीएमसी के इस नोटिस से सोनू सूद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके अलावा सोनू सूद कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयां मुहैया करवाईं को लेकर भी सवालों के घेरे में आ गए थे। हाल ही में दवाइयों के मुहैया करवाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता पर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
BMC to Sonu Sood: Restore Juhu building status to residential in 2 weeks
सोनू सूद - फोटो : Instagram

जिसके लिए कोर्ट ने राज्य सरकार को सोनू सूद और विधायक जीशान सिद्दीकी की जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं इस पूरे मामले में मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोनू सूद की एक याचिका पर सुनाई करने का फैसला किया है। अभिनेता ने खुद कोर्ट से उस याचिका पर हस्तक्षेप करने की अपील की है जिसमें आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर के जरिए मदद मांगने वालों को सोनू सूद ने गलत तरीके से रेमडेसिविर और टोसिलीजुमैब इंजेक्शन्स बांटे।

विज्ञापन
BMC to Sonu Sood: Restore Juhu building status to residential in 2 weeks
सोनू सूद - फोटो : Instagram

वहीं सोनू के वकील मिलन देसाई ने बताया कि इस मामले में अभिनेता ने सुनवाई में हस्तक्षेप के लिए आवेदन किया है। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि वह याचिका की सुनाई करेंगे। सोनू सूद ने अपने आवेदन में कहा है कि महामारी की शुरुआत से वह जरूरतमंदों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने जुहू स्थित होटल में डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स को मुफ्त में रहने की सुविधा दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed