{"_id":"60f031fb8ebc3ef62602553a","slug":"mithun-chakraborty-to-do-cameo-in-bad-boy-namashi-chakraborty-amrin-qureshi-rajkumar-santoshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बैड बॉय': अरसे बाद कैमरे के सामने जमकर थिरके मिथुन चक्रवर्ती, देखिए फिल्म के सेट से रोचक तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बैड बॉय': अरसे बाद कैमरे के सामने जमकर थिरके मिथुन चक्रवर्ती, देखिए फिल्म के सेट से रोचक तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती की पहली फिल्म ‘बैड ब्वॉय’ की रिलीज से पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी सक्रिय हो गए हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद से मिथुन चक्रवर्ती लगातार सियासी सुर्खियों मे रहे हैं लेकिन हिंदी सिनेमा में उनके प्रशंसकों को अब जल्द ही वह बड़े परदे पर अरसे बाद दिखाई देने वाले हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड बॉय' में मिथुन चक्रवर्ती एक जबर्दस्त गाने "जनाब-ए-आली" में अपने बेटे नमाशी के साथ डांस करते दिखाई देंगे। इस गाने की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। ‘अमर उजाला’ ने अपने पाठकों के लिए इस शूटिंग की कुछ खास तस्वीरों का इंतजाम किया है।
2 of 6
बैड बॉय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म "बैड बॉय" की रिलीज के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। जाहिर है इस दौरान इन तस्वीरों से मिथुन चक्रवर्ती के प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ने वाला है। इस गाने के लिए नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन कुरैशी ने हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में एक खूबसूरत ट्रैक "जनाब-ए-आली" की शूटिंग पूरी की। इस गाने को पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने कोरियोग्राफ किया है।
3 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक ग्रैंड मास्टर मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म "बैड बॉय" के मुख्य कलाकारों के साथ मिलकर इस गाने की शूटिंग के दौरान खूब धमाल मचाया। वह इस गाने में एक कैमियो कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती का हिंदी सिनेमा में एक बड़ा प्रशंसक वर्ग रहा है। उनकी फिल्में अब भी ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शुमार रहती है। जिस गाने पर मिथुन चक्रवर्ती बरसों बार कैमरे के सामने थिरके हैं, उसका संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बैड बॉय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म "बैड बॉय" के निर्देशक राजकुमार संतोषी कहते हैं, "कोविड ने फिल्म "बैड बॉय" के रिलीज के शेड्यूल में थोड़ी गड़बड़ी की है, हालांकि हम जल्द से जल्द फिल्म को रिलीज करने की उम्मीद करते हैं। मिथुन दा एक लेजेंड हैं। फिल्म "बैड बॉय" के गाने में मिथुन दा के होने से ना केवल अतिरिक्त तड़का आएगा बल्कि लोगो मैं फिल्म "बैड बॉय" को लेकर और भी जोश बढ़ जाएगा।"
विज्ञापन
5 of 6
मिथुन चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, फिल्म के मुख्य अभिनेता नमाशी चक्रवर्ती कहते हैं, "मिथुन चक्रवर्ती सिर्फ मेरे पिता ही नहीं बल्कि अदाकारी में मेरे आदर्श भी रहे हैं। उनके साथ कैमरा फेस करके आज मैं धन्य हो गया। 360 फिल्मों और 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अनुभव के साथ अब तक के सबसे महान अभिनेता ने मुझे और मेरी पहली फिल्म को आशीर्वाद दिया। उनके साथ एक ही फ्रेम में रहने के लिए मैं बहुत ही ज्यादा खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।