नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं जो अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। नेहा मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रहीं थीं, लेकिन फिर उन्होंने कुछ समय का ब्रेक लिया और उनकी बहन सोनू कक्कड़ शो में अब जज के तौर पर नजर आ रही हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से नेहा एक लंबी छुट्टी पर गईं थीं और बुधवार को वो मुंबई लौटीं। नेहा काफी समय से अपने होम टाउन में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही थीं। इसके बाद अब वो मुंबई आ गईं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पति रोहनप्रीति के साथ स्पॉट किया गया।
वीडियो: पति रोहनप्रीत के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नेहा कक्कड़, यूजर्स बोले- खुशखबरी है क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा इस वीडियो में अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने ढीली ढाली टी शर्ट और पैंट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक मास्क और सनग्लासेज भी लगाए थे। वीडियो में दिख रहा है कि रोहनप्रीत नेहा का हाथ पकड़कर ले जा रहे हैं। उन्होंने पहले नेहा को गाड़ी में बैठाया और फिर खुद गाड़ी में बैठे। जिस तरह रोहनप्रीत नेहा की देखभाल करते नजर आए उससे लोगों को लगा कि कहीं नेहा मां तो नहीं बनने वाली हैं।
View this post on Instagram
वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस नेहा से पूछ रहे हैं कि क्या आप प्रेग्नेंट हैं? वहीं एक यूजर ने कहा कि- जिस तरह से रोहनप्रीत नेहा का ख्याल रख रहे हैं उससे ऐसा लग रहा कि नेहा कोई खुशखबरी सुनाने वाली हैं। एक और यूजर ने कहा कि, 'क्या नेहा ढीले कपड़ों से अपना बेबी बंप छिपा रही हैं? हालांकि इस बात को लेकर नेहा कक्कड़ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बता दें कि नेहा ने चार साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। बचपन में नेहा और उनके परिवार ने बहुत तकलीफें झेलीं। पापा समोसा बेचते थे और उस आमदनी में घर का गुजारा करना बहुत ही मुश्किल था। ऐसे में नेहा ने अपने भाई टोनी और बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता रानी के जगराता में गाना शुरू कर दिया था। वहीं आज नेहा के दोनों भाई बहन भी मशहूर सिंगर्स बन चुके हैं।
नेहा का कोई भी गाना रिलीज होते ही वो टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो जाता है। फीमेल सिंगर्स की बात करें तो सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। बॉलीवुड में नेहा का पहला हिट सॉन्ग 'सेकेंड हैंड' जवानी माना जाता है। इसके अलावा 'यारियां' फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से भी उन्हें खूब पहचान मिली। आज नेहा के सितारे बुलंदियों पर हैं।