{"_id":"60f01eab29d09539926f12b3","slug":"kareena-kapoor-son-jeh-first-picture-goes-viral-on-internet-fans-compare-with-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीर: करीना कपूर खान के बेटे जेह की तस्वीर वायरल, दिखने में है तैमूर से भी 'क्यूट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीर: करीना कपूर खान के बेटे जेह की तस्वीर वायरल, दिखने में है तैमूर से भी 'क्यूट'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Jul 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, जेह और तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस करीना कपूर खान इसी साल फरवरी में मां बनी थीं और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। हाल ही में कपल ने बेटे का नाम बताया और नन्हें नवाब का नाम जेह रखा गया है। फैंस बेबी का नाम जानकर काफी खुश हैं और अब करीना और जेह की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। ये फोटो करीना कपूर खान के फैनपेज से शेयर की गई है। फोटो में करीना ने जेह के माथे को चूमते हुए नजर आ रही हैं।
इस फोटो को देखकर फैंस जेह को तैमूर की तरह क्यूट और चार्मिंग कह रहे हैं। तो कुछ फैंस करीना के बेटे के नाम का मतलब पूछ रहे हैं। बता दें, करीना कपूर इसके पहले भी बेटे जेह की कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं और फैंस उनपर खूब प्यार बरसाते हैं। इन दिनों करीना अपनी प्रेग्नेंसी बाइबिल को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। करीना ने एक किताब लिखी है, जिसका नाम 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' रखा गया है। इस नाम पर ईसाई समूह ने आपत्ति जताई है और उनका कहना है कि उनकी भावनाएं आहत हो रही है।
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने किताब को लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दूसरे लेखक का भी नाम है। शिंदे ने अपनी शिकायत में करीना कपूर और अदिति शाह भीमजानी द्वारा लिखित और जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक के शीर्षक 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है कि किताब के शीर्षक में पवित्र शब्द 'बाइबल' का इस्तेमाल किया गया है और इससे ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शिंदे ने अभिनेत्री और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की, लेकिन कहा कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। शिवाजी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक साईनाथ थोम्ब्रे ने बताया, 'हमें शिकायत मिली है लेकिन यहां कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता क्योंकि घटना यहां (बीड में) नहीं हुई है। मैंने उन्हें मुंबई में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने नौ जुलाई को अपनी बुक लॉन्च की थी और इसे अपना तीसरा बच्चा बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर बुक को प्रमोट करने के लिए कई पोस्ट्स शेयर किए थे। करीना कपूर के मुताबिक, किताब में उनकी पर्सनल लाइफ का जिक्र है कि कैसे दोनों बार प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने फिजिकली और इमोशनली चीजों को अनुभव किया।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2016 में शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद करीना ने तैमूर को जन्म दिया। इसके बाद अब कपल के घर दूसरे बेटे जेह का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद एक्ट्रेस काम पर भी लौट आई हैं। करीना कपूर की अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।