{"_id":"60f009f28ebc3e6fb864024e","slug":"sharat-saxena-says-all-the-good-old-one-s-roles-goes-to-amitabh-bachchan-we-only-get-side-roles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाराजगी: इंडस्ट्री में भेदभाव पर भड़के शरत सक्सेना, बोले- बुजुर्गों के रोल सिर्फ अमिताभ के लिए लिखे जाते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाराजगी: इंडस्ट्री में भेदभाव पर भड़के शरत सक्सेना, बोले- बुजुर्गों के रोल सिर्फ अमिताभ के लिए लिखे जाते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 15 Jul 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शरत सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शरत सक्सेना ने बॉलीवुड में बहुत ही लंबा सफर तय किया है और दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई है। खलनायक के किरदार के साथ-साथ सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल्स में भी शरत सक्सेना ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। पिछले दिनों अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर शरत काफी चर्चा में थे। वहीं अब उन्होंने बॉलीवुड को लेकर अपने दिल की बात कही है। उन्होंने अभिनेताओं के रोल्स और भेदभाव को लेकर भी खुलासा किया है। शरत सक्सेना को इस बात का दुख है कि इतना लंबा वक्त बॉलीवुड में बिताने के बाद भी उन्हें वो मुकाम हासिल नहीं हुआ जो उन्हें मिलना चाहिए था।
शरत सक्सेना का छलका दर्द
शरत ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, 'क्योंकि मैं हट्टा-कट्टा और मस्कुलर था तो मुझे एक्शन किरदार ज्यादा मिले। मुझे फाइट सीन भी ज्यादा मिले क्योंकि हीरो मेरी पिटाई किया करते थे। काला पत्थर फिल्म में मैं इंट्रोडक्शन सीक्वेंस में था जिसमें तीनो हीरो अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा आते हैं और मुझे मारते है, अपने आपको हीरो की तरह स्थापित करते हैं और फिल्म आगे बढ़ती है। मैं फिल्मों में पंचिंग बैग की तरह इस्तेमाल होता था और मेरे फिल्मी करियर के 35 सालों की केवल यही कहानी है।
2 of 5
शरत सक्सेना, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे शरत ने कहा कि, 'फिल्म इंडस्ट्री यंग लोगों की इंडस्ट्री है। यहां बूढ़े लोगों का ज्यादा काम नहीं है। दुर्भाग्य से हम अभी जिंदा हैं और काम चाहते हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री में बुजुर्गों को ध्यान में रखकर कितने रोल लिखे जाते हैं, जितने भी रोल लिखे जाते हैं वो अमिताभ बच्चन के खाते में जाते हैं। जो कुछ खुरचन बचती है वो हम जैसे लोगों के हिस्से में आती हैं। हम इन्हें ज्यादातर रिजेक्ट कर देते हैं तो हमारे जैसे लोगों के बाच काम नहीं बचता है'।
3 of 5
शरत सक्सेना
- फोटो : Instagram
आगे शरत सक्सेना ने रजा मुराद से भी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा, 'जब बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं मिला तो मैंने साउथ कि फिल्मों का रुख कर लिया था जहां मुझे बतौर विलेन काफी काम मिला। एक दिन मुझे पता चला कि आमिर खान ने गुलाम में एक रोल के लिए मेकर्स को उनके नाम सुझाया, लेकिन उन लोगों ने मुझे कॉन्टेक्ट नहीं किया क्योंकि लोगों को लगा कि मैंने बॉलीवुड फिल्में छोड़ दी हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शरत सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
शरत ने कहा कि, 'ये अफवाह रजा मुराज ने फैलाई थी। लोगों ने समझा कि मैं चेन्नई शिफ्ट हो गया हूं। उन्होंने लोगों से कह दिया कि मैं मुंबई में नहीं रहता हूं जिस वजह से कई लोगों ने मुझसे काम के सिलसिले में कोई बात चीत ही नहीं की'। शरत का कहना है कि, 'बुजुर्ग अनुभवी अभिनेताओं के लिए किरदार की कमी की वजह से मैं खुद को फिट रखता हूं ताकि युवा दिख सकूं। आपने मुझे शेरनी फिल्म में देखा होगा मैं 71 साल का हूं, लेकिन खुद को 50-55 साल का दिखाना होता है'।
विज्ञापन
5 of 5
शरत सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे काम करने को लेकर शरत ने कहा कि, 'मुझे काम करना पसंद है, मुझे रिटायर्ड जिंदगी जीना अच्छा नहीं लगता है, मैं कैमरे के सामने आने के लिए भूखा रहता हूं'। बता दें कि शरत सक्सेना ने अपने अभिनय की शुरुआत 1970 में सहायक अभिनेता के तौर पर की थी। वो 'गुलाम', 'साथिया', 'फिर हेराफेरी', 'सोल्जर', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।