{"_id":"60eff569a205436ab549cb06","slug":"vikrant-massey-reveals-facing-subtle-jabs-for-being-tv-turned-movie-actor-says-feels-underutilised","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विक्रांत मैसी का खुलासा: बॉलीवुड में टीवी एक्टर होने पर मिलते थे ताने, कहा- मैंने खुद को साबित किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विक्रांत मैसी का खुलासा: बॉलीवुड में टीवी एक्टर होने पर मिलते थे ताने, कहा- मैंने खुद को साबित किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 15 Jul 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की दुनिया में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले कलाकार विक्रांत मैसी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इन दिनों वह अपने आने वाली फिल्म 14 फेरे को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने टीवी से फिल्मों तक का सफल सफर तय कर लिया है। लेकिन इस सफर में विक्रांत ने स्ट्रगल भी देखा है, ताने भी सुने हैं। अभी हाल ही में उन्होंने इस बात को कुबूल किया टीवी का होने के वजह से उन्हें बॉलीवुड में ताने मारे जाते थे। मालूम हो कि विक्रांत मैसी ने फिल्म 'लुटेरा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 17 साल की मेरी इस जर्नी को दर्शकों ने सरल बनाया है।
उन्होंने कहा लोग मुझे पसंद कर रहे हैं, ये मेरे लिए बड़ी बात है। उन्होंने आगे कहा कि जिस पल आप मुझे कहेंगे कि मैं ये नहीं कर सकता, मैं आपको वो करके दिखाऊंगा। जब मैंने फिल्मों में स्विच करने का फैसला किया था। तब मेरे माता-पिता ने मुझे कहा था, 'बेटा अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर लो, अपने सिर पर छत का इंतजाम कर लो।'
2 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
उन्होंने आगे कहा कि मैं 24 साल की उम्र में जब ऐसा किया था। वो मेरे लिए बहुत मुश्किल फैसला था। उन्होंने ये स्वीकार किया कि बहुत से खराब कमेंट और ताने टीवी एक्टर्स को सुनने मिलते हैं। यही चीज थी जिसकी वजह से मैं परेशान हो गया था। फिर मैंने फैसला किया कि मैं उन्हें गलत साबित करके दिखाऊंगा।
3 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
विक्रांत आगे कहते हैं, 'मैं नकारात्मक सोच नहीं रखता था। मैं बस बाहर जाकर खुद को एक्सप्रेस करना चाहता था। मुझे पता था कि ऐसा करने की क्षमता मेरे अंदर है। 10 सालों तक टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी मुझे ऐसा महसूस होता था कि मेरे टैलेंट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : Twitter
इससे पहले विक्रांत मैसी ने बताया था कि कैसे एक प्रोड्यूसर ने उन्हें फिल्म शुरू करने से कुछ दिन पहले रिप्लेस कर दिया था। आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए विक्रांत ने कहा कि दो बार उनके साथ ऐसा हुआ है कि उन्हें फिल्म की तैयारी शुरु करने के बाद रिप्लेस किया गया हो। उन्होंने बताया, 'वर्कशॉप चल रही है। आप रीडिंग कर रहे हो। प्रोड्यूसर आपको बुला कर खिला रहा है, पीला रहा है, पूरा ध्यान रख रहा है। आप दो हफ्ते में शूट पर जा रहे हो। '
विज्ञापन
5 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : Instagram
विक्रांत मैसी की फिल्मों की बात करें तो उन्हें दिल धड़कने दो, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, अ डेथ इन द गंज, छपाक संग अन्य में देखा गया है। उन्होंने नेटफ्लिक्स की भी फिल्मों में काम किया हुआ है। हाल ही में विक्रांत मैसी फिल्म हसीन दिलरुबा में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू और हर्षवर्धन राणे थे। जल्द ही विक्रांत की फिल्म 14 फेरे जी 5 पर आने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।