फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhuj Vs Shershaah: आजादी की सालगिरह पर होगा मेगा ओटीटी मुकाबला, ‘भुज’ की टक्कर में उतरा ‘शेरशाह’

Thu, 15 Jul 2021 04:04 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 15 Jul 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra starrer Shershaah to be released on ott on 12 august just one day before the release of Bhuj the pride of India
शेरशाह फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को धूल चटाने वाले साल 1971 की यादें अजय देवगन जिस तारीख को सिनेमा प्रेमियों के दिलों में फिर से ताजा करने का पूरा प्लान बना चुके हैं, उससे ठीक एक दिन पहले एक दूसरे ओटीटी पर ‘शेरशाह’ के आने का एलान हो गया है। भुज की कहानी जहां एक जांबांज एयरफोर्स अधिकारी की है जिसने न सिर्फ पाकिस्तान के हमले से अपने एयरबेस की सुरक्षा की बल्कि जरूरत पड़ने पर उसने आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं की टोली बनाई और रातों रात पूरे एयरबेस का नक्शा ही बदल दिया। वहीं, ‘शेरशाह’ की कहानी कारगिल युद्ध के हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन से प्रेरित है।

Sidharth Malhotra starrer Shershaah to be released on ott on 12 august just one day before the release of Bhuj the pride of India
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ की रिलीज डेट 13 अगस्त इसी महीने की शुरूआत में घोषित की गई थी। फिल्म के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर सबने फिल्म के फेवर में समा बांध दिया है। इस फिल्म में अजय देवगन एयरफोर्स अधिकारी विजय कार्णिक का किरदार करते नजर आएंगे। अब देशभक्ति के इसी माहौल में धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘शेरशाह’ 12 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म ‘शेरशाह’ प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। देश प्रेम की फिल्मों में हाल के दिनों में काफी तेजी आई है। आमतौर पर रोमांटिक फिल्में बनाने वाले करण जौहर ने ये फिल्म आधी बन जाने के बाद टेकओवर की थी और इसकी मुख्य वजह थे इस फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा।

Sidharth Malhotra starrer Shershaah to be released on ott on 12 august just one day before the release of Bhuj the pride of India
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के निर्माता करण जौहर अपनी इस नई फिल्म के बारे में कहते हैं, “शेरशाह एक वीर हीरो की सच्ची कहानी है जिसके अदम्य साहस और बहादुरी ने देश को जीत दिलाई। उनका बलिदान अमूल्य है और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अमेजन प्राइम वीडियो के साथ अपने संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करने को लेकर हम उत्साहित हैं।  फिल्म ‘शेरशाह’ हमारे सैनिकों की बहादुरी को हमारी तरफ से श्रद्धांजलि है और मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को देखकर हर दर्शक का दिल गर्व से भर जाएगा। ”

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra starrer Shershaah to be released on ott on 12 august just one day before the release of Bhuj the pride of India
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का भी पिछले साल से ही बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की उन फिल्मों में शामिल रही है, जिन्हें इस ओटीटी ने सीधे दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया था। फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ भारतीय वायुसेना के एक जांबांज अधिकारी विजय कार्णिक की कहानी कहती है। वह पाकिस्तान हमले के समय भुज हवाई अड्डे के प्रभारी थे और फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने हमले के बाद पास के गांव माधापार की 300 महिलाओं की मदद से एक पूरे एयरबेस को फिर से खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra starrer Shershaah to be released on ott on 12 august just one day before the release of Bhuj the pride of India
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ की कहानी अभिषेक दुधैया, रमन कुमार, रितेश शाह और पूजा भावोरिया ने लिखी है। और, इस कहानी को अभिषेक दुधैया ने ही निर्देशित किया है। विष्णु वर्धन निर्देशित फिल्म ‘शेरशाह’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं जबकि शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अंकिता गोराया, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शाताफ फिगर और पवन चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed