फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा: 'अर्जुन' नहीं बल्कि 'कबीर' की भूमिका में नजर आते ऋतिक, जानिए फिल्म से जुड़ी रोचक बातें

Thu, 15 Jul 2021 03:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 15 Jul 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Zindagi Na Milegi Dobara Completes 10 Years Hrithik Roshan was offered a different character Know the Reason
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों में दोस्ती हमेशा ही एक हिट फॉर्मूला रहा है। दौर कोई भी रहा हो फिल्मकारों ने दोस्ती को पर्दे पर भुनाया है। फिल्मों में दोस्ती का रिश्ता कई बार खून के रिश्ते से भी गाढ़ा दिखाया गया है।


दोस्ती पर आधारित इन फिल्मों से दर्शक खुद को आसानी से कनेक्ट कर लेते हैं। जिन किरदारों को वह पर्दे पर साकार होते देख रहे होते हैं कुछ वैसे ही किरदार खुद उनकी जिंदगी में होते हैं। कई बार वह खुद को ही फिल्म का हीरो मान बैठते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम ऐसी ही फिल्म की बात कर रहे हैं जो दोस्ती की मिसाल पेश करती है। जी हां साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा को आज 10 साल पूरे हो गए हैं।

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक के अलावा फरहान अख्तर, अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को जोया ने रीमा कागती के साथ मिलकर तैयार किया था। आइए बताते हैं इससे जुड़े कुुछ दिलचस्प किस्से ...

Zindagi Na Milegi Dobara Completes 10 Years Hrithik Roshan was offered a different character Know the Reason
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शायद कम ही लोग जानते हैं कि जोया ने ऋतिक रोशन को एक अलग किरदार ऑफर किया था? इस बारे में ऋतिक का कहना था कि पहले मुझे कबीर की भूमिका (जो फिल्म में अभय देओल द्वारा निभाई गई थी) के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन जोया ने यह मुझ पर छोड़ दिया कि मुझे सबसे ज्यादा कौन सा किरदार प्रेरित करता है। बाद में मैंने अर्जुन के किरदार को खुद के लिए चुना।'

Zindagi Na Milegi Dobara Completes 10 Years Hrithik Roshan was offered a different character Know the Reason
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं जोया अख्तर का स्टार कास्ट को लेकर कहना है कि, "इमरान कुरेशी का किरदार तो हमने फरहान के लिए ही लिखा था। हालांकि फरहान फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने कहा कि अगर यह किरदार ऋतिक को पसंद आए तो उन्हें ही देना। सौभाग्य से ऋतिक को फिल्म में अर्जुन सलूजा ही पसंद आया। अभय देओल कहीं और किसी फिल्म की शूट कर रहे थे। ऐसे में उन्हें कहानी ईमेल की गई थी। वो भी इसलिए तैयार हुए कि उन्हें कबीर दीवान का ही किरदार चाहिए था। ऐसे में हमारे लिए यह बड़ी अच्छी चीज हो गई कि हमने जिन किरदारों में जिन कलाकारों को सोचा था, वो सब भी उसी पर एग्री हो गए थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Zindagi Na Milegi Dobara Completes 10 Years Hrithik Roshan was offered a different character Know the Reason
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं रीमा कागती का फिल्म को लेकर कहना है कि 'लोगों को इस तरह की फिल्में इसलिए पसंद आती हैं, क्योंकि इसकी लिखाई में कोई फॉर्मेट या फॉर्मूला नहीं होता। किरदारों की जिंदगी से जो भी ख्वाहिशें थीं, उन्हें हमने बड़े स्वाभाविक अंदाज में पेश किया था। कुछ भी थोपा हुआ नहीं था।" इस बारे में जोया ने कहा, "उस फिल्म में हमारे किरदारों का कोई ग्राफ नहीं था। उसके बजाय शुरूआत में वो इमोशनली कैसे हैं और एक जर्नी उन्हें आखिर में क्या बदलाव लाएगी, उसे ध्यान में रख कैरेक्टर क्रिएशन किए गए।"

विज्ञापन
Zindagi Na Milegi Dobara Completes 10 Years Hrithik Roshan was offered a different character Know the Reason
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जोया और रीमा फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कहती हैं, "हम लोग दोनों विकल्पों पर गौर फरमा रहें हैं। या तो हम पहले पार्ट के किरदारों और कलाकारों के साथ ही अगला पार्ट बना सकते हैं, या फिर पार्ट वन में जो फिल्म की स्पिरिट थी उसी को बरकरार रखते हुए नए कैरेक्टर्स और घटनाक्रम पर अगला पार्ट बनाया जाएगा। जैसे 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में था। दोनों में कैरेक्टर्स और घटनाक्रम अलग थे, मगर स्पिरिट एक सी थी।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed