अभिनेत्री सनी लियोनी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सनी और डेनियल वेबर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। कनाडा में कई सालों तक एडल्ट फिल्मों में काम करने के बाद सनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि, सनी लियोनी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपना कदम जमाने के लिए कड़ी मशक्कत की। अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैंस फॉलोइंग है। हाल ही में सनी लियोन ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया है। इस दौरान वो अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों निशा, नूह और आशेर के साथ पिज्जा पार्टी करती हुई नजर आईं। सनी ने अपने खास दिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया भी साझा की है।
नया आशियाना: सनी लियोनी ने पति डेनियल संग इस अंदाज में नए घर में किया प्रवेश, वायरल हुईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों को साझा करते हुए सनी ने लिखा, '…और यहां इंडिया में हमारे जीवन का एक नया अध्याय शुरू होता है, मुझे यहां बनाया गया घर और जीवन बहुत पसंद है और यह सुंदर घर हमारे तीन सुंदर बच्चों के साथ वास्तव में केक पर आइसिंग जैसा है…सतनामवाहेगुरु।'
View this post on Instagram
सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही विक्रम भट्ट की एक्शन सीरीज 'अनामिका' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वे हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला', 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' में दिखाई देंगी। वहीं, सनी साउथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं। बता दें कि फिलहाल लोकप्रिय रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला सीजन-13’ को होस्ट कर रही हैं। सनी ने इस शो को होस्ट करना सीजन 7 से शुरू किया था जो अब तक जारी है।