फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: पान मसाला के एड पर अमिताभ ने मांगी माफी और ट्रोल हो गईं प्रियंका चोपड़ा, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Fri, 17 Sep 2021 07:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 17 Sep 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan apologised for Pan Masala adverstisement and priyanka chopra got trolled read top 10 entertainment news
अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कमला पसंद पान मसाला का विज्ञापन किया था, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया था, अब अमिताभ बच्चन ने खुद इस विज्ञापन को करने की वजह बताई है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने समय से जुड़ा एक पोस्ट करते हुए लिखा था-  'एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बांध ली वक्त पीछे ही पड़ गया मेरे!'  इस पोस्ट में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'प्रणाम सर, आपसे एक बात पूछनी है। क्या जरूरत है आपको भी कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा। फिर क्या फर्क है आप में और इन टटपुंजियों में?' इस कमेंट पर अमिताभ बच्चन ने अपना पक्ष रखा।दरअसल बिग बी ने हाल ही में कमला पसंद का विज्ञापन किया है। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। फैंस को अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत का कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की गई। हालांकि अब बिग बी ने साफ-साफ इसके पीछे की वजह बताई है।



जवाब-सवाल: कमला पसंद का विज्ञापन करने पर आया अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, बोले- पैसे मिलते हैं इसलिए सोचना पड़ता है

Amitabh Bachchan apologised for Pan Masala adverstisement and priyanka chopra got trolled read top 10 entertainment news
मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram

मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता को शुक्रवार को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिता की सेहत खराब होने की खबर मिलते ही मनोज केरल में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी पेशे से एक किसान हैं। उनकी उम्र 83 वर्ष है। दरअसल, मनोज को जब पिता के बीमार होने की खबर मिली तब वे केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 

अस्पताल में भर्ती: मनोज बाजपेयी के पिता की हालत गंभीर, शूटिंग बीच में छोड़ केरल से दिल्ली रवाना हुए एक्टर

Amitabh Bachchan apologised for Pan Masala adverstisement and priyanka chopra got trolled read top 10 entertainment news
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच द्वारा चली लंबी पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उसे एप पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में तबसे जेल में बंद राज कुंद्रा के खिलाफ अब मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने के मामले में 1500 पन्नों की एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की है। इस मामले में टोटल 43 गवाहों के बयान मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हैं। इस चार्जशीट में राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी का बयान भी था जिसमें उन्होंने ये साफ तौर पर कहा था कि उन्हे इस मामले में कुछ नहीं पता।

खुलासा: राज कुंद्रा के बिजनेस पार्टनर का बयान, कहा- अश्लील वीडियो अपलोड करने के लिए बनाया था हॉटशॉट एप

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan apologised for Pan Masala adverstisement and priyanka chopra got trolled read top 10 entertainment news
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय नाम बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने एक शो को लेकर चर्चा में है। दरअसल बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को उनके शो ‘द एक्टिविस्ट’ का हिस्सा बनने के लिए लोग सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस शो में प्रियंका चोपड़ा मेजबानी कर रही हैं। ग्लोबल सिटीजन के शो पर बढ़ते हुए विवाद को देखकर प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को निराश करने के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने शो के फॉर्मेट को लेकर निराश हुए लोगों से माफी मांगी।

माफीनामा: प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को निराश करने के लिए मांगी माफी, सोशल मीडिया पर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट

विज्ञापन
Amitabh Bachchan apologised for Pan Masala adverstisement and priyanka chopra got trolled read top 10 entertainment news
जेन पॉवेल - फोटो : Social Media

‘सेवन ब्राइडस फॉर ब्रदर्स’ के हावर्ड कील के साथ अपनी मधुर आवाज से सबका दिल जीतने वाली और ‘रॉयल वेडिंग’ में एस्टायर के साथ डांस से सबका दिल जीतने वाली हॉलीवुड के स्वर्ण युग के संगीत के उज्ज्वल-आंखों वाली जेन पॉवेल का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 'फॉक्स न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक जेन पॉवेल का गुरुवार को उनके विल्टन, कनेक्टिकट, घर में निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त सुसान ग्रेंजर का कहना है कि उनका निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ।

दुखद: गोल्डन-एज म्यूजिकल कलाकार जेन पॉवेल का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed