फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये महिला करती हैं अमिताभ बच्चन की फिल्मों को चुनने में मदद, जया- ऐश्वर्या नहीं, ये हैं कोई तीसरी

Sun, 11 Oct 2020 08:37 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 11 Oct 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Asks Daughter Shweta Bachchan Nanda Before Signing A Film
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

अमिताभ बच्चन ने कई दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अपनी लाजवाब अदाकारी से हमेशा ही फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। शायद यही वजह है कि इस उम्र में भी अमिताभ अपने काम को लेकर इतने संजीदा हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में आई फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अमिताभ का करियर ग्राफ बढ़ता ही चला गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ अपनी फिल्मों के चुनने में किसकी मदद लेते हैं?

Amitabh Bachchan Asks Daughter Shweta Bachchan Nanda Before Signing A Film
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : instagram:amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन की अधिकांश फिल्में सुपरहिट साबित होती हैं। इसके पीछे की वजह भी खास है, दरअसल अमिताभ अपनी फिल्में चुनने से पहले किसी खास इंसान की सलाह लेते हैं। ये खास इंसान ना ही जया बच्चन, ऐश्वर्या राय हैं और ना ही अभिषेक बच्चन। ये खास इंसान हैं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन। अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन से बेहद प्यार करते हैं। वो उनकी बातें भी मानते हैं। अमिताभ का मानना ह कि श्वेता का हर चीज को देखने का नजरिया अलग है।

Amitabh Bachchan Asks Daughter Shweta Bachchan Nanda Before Signing A Film
श्वेता बच्चन नंदा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ ने इस बारे में बताया था। अमिताभ बच्चन ने बताया था कि श्वेता जो भी कहती हैं वो सच जरूर होता है। अमिताभ कहते हैं, 'उसकी ऑब्जरवेशन पावर बहुत अच्छी है। मैं और घर के बाकी लोग उसकी बात से सहमत होते हैं। श्वेता के पास हमेशा अपनी एक राय होती है चाहे कोई बात घर में हुई हो, इंडस्ट्री में, इस देश में या देश के बाहर।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Asks Daughter Shweta Bachchan Nanda Before Signing A Film
श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : फाइल फोटो

आगे अमिताभ कहते हैं, 'मैं अपनी हर फिल्म के बारे में श्वेता से पूछता हूं। अगर वो कहती हैं की ये फिल्म हिट होगी तो वो सच में हिट होती है। और अगर वो कहे कि फिल्म में दम नहीं है तो वो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती। श्वेता मुझे मेरी स्क्रिप्ट्स चुनने में भी मदद करती है। कहानी को देखने का उसका अपना एक अंदाज है।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Asks Daughter Shweta Bachchan Nanda Before Signing A Film
श्वेता बच्चन - फोटो : फाइल फोटो

अमिताभ ने ये भी बताया कि श्वेता एक बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने कहा, 'ये मेरा दावा है कि श्वेता परिवार की सबसे बेहतरीन कलाकार है, क्योंकि हमारे परिवार का एक नियम है कि हम हर पार्टी या इवेंट के बाद सब साथ बैठते है और बातें करते हैं। श्वेता उस वक्त सभी लोगों की नकल उतारती हैं और सभी के लिए घर में खास वक्त होता है।'

पढ़ें: पुराने दिन याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बताया रिक्शा पर बैठने के भी नहीं होते थे पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed