फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: दीपिका को सोफे तक लाने में प्रभास से हारे बिग बी, निर्माता को प्रणाम कर दिखाई शोहरत की सरलता

Wed, 19 Jun 2024 11:35 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:35 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन अपनी अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की प्रेस कान्फ्रेंस में आ रहे हैं, मुंबई फिल्म जगत के लिए बुधवार की सबसे बड़ी खबर यही रही। उसके ठीक पहले चल रहे फिल्म ‘हमारे बारह’ के प्रेस शो में मौजूद लोगों को भी यकीन नहीं हो रहा था कि अमिताभ बच्चन आएंगे ही, क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों की प्रेस कांफ्रेस में उनका वीडियो संदेश ही लोगों को देखने को मिला।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan attends Kalki 2898 AD Mumbai event after very long gap Deepika Padukone Prabhas Kamal Hassan
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमिताभ बच्चन अपनी अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की प्रेस कान्फ्रेंस में आ रहे हैं, मुंबई फिल्म जगत के लिए बुधवार की सबसे बड़ी खबर यही रही। उसके ठीक पहले चल रहे फिल्म ‘हमारे बारह’ के प्रेस शो में मौजूद लोगों को भी यकीन नहीं हो रहा था कि अमिताभ बच्चन आएंगे ही, क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों की प्रेस कांफ्रेस में उनका वीडियो संदेश ही लोगों को देखने को मिला। ठीक ठीक याद किया जाए तो अमिताभ बच्चन इसके पहले मुंबई की मीडिया के सामने अपने कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के पिछले सीजन की शुरुआत पर आए थे। और, तब से सीधे फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’! मुंबई में बुधवार की रात हुए इस कार्यक्रम में खूब मस्तियां हुईं, खूब गुस्ताखियां हुईं और खूब बदमाशियां भी हुईं।

Amitabh Bachchan attends Kalki 2898 AD Mumbai event after very long gap Deepika Padukone Prabhas Kamal Hassan
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राणा दग्गूबाती की मेजबानी

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के कार्यक्रम की शुरुआत होने के बाद जैसे ही अभिनेता राणा दग्गूबाती ने मंच का संचालन संभाला, उनसे स्थानीय मेजबान नितिन ने कई सवाल पूछे कि आखिर वह यहां कर क्या रहे हैं? क्या उनका फिल्म में कोई कैमियो है? या कि वह फिल्म के सह निर्माता या सह निर्देशक हैं? इन सवालों पर पूर्ण विराम लगाते हुए राणा ने कहा कि वह और फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्देशक नाग अश्विन कक्षा एक से साथ पढ़े हैं। इस फिल्म की परिकल्पना से लेकर इसके पूरे होने तक वह इस यात्रा में अपने मित्र के सहयात्री रहे हैं और जब अश्विन ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी तो वह मना नहीं कर सके। राणा दग्गूबाती ने इसके बाद एक एक करके फिल्म के सारे कलाकारों को मंच पर बुलाया।

Amitabh Bachchan attends Kalki 2898 AD Mumbai event after very long gap Deepika Padukone Prabhas Kamal Hassan
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमिताभ बच्चन ने लूट ली महफिल

अमिताभ बच्चन किसी कार्यक्रम में हों और कार्यक्रम का फोकस कहीं किसी और पर चला जाए हो ही नहीं सकता। पहले तो मंच पर आने के बाद उन्होंने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और सह कलाकारों के प्रति आभार जताया। और, उसके बाद फिल्म के कुछ ऑडियो वीडियो असेट्स दिखाए जाने के बाद जब वह मंच पर आए तो प्रभास की खूब टांगें खींचीं। इस बीच में एक और किस्सा हुआ। हुआ ये कि प्रारंभिक परिचय के बाद जब सारे कलाकार मंच से उतरकर अपने सोफे की तरफ जा रहे थे तो सबसे आखिर में दीपिका को मंच से उतरते देख अमिताभ बच्चन उनकी मदद को लपके। लेकिन, जहां से वह आए, वह जगह प्रभास की जगह से दूर थी सो उनसे पहले प्रभास ने ही दीपिका को थाम लिया और उनके बैठने की जगह तक ले आए। इसे लेकर अमिताभ देर तक बाल सुलभ हरकतें भी करते रहे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pankaj Shukla (@iampanshu)

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan attends Kalki 2898 AD Mumbai event after very long gap Deepika Padukone Prabhas Kamal Hassan
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले टिकट के बदले दिया शगुन

बाद में अमिताभ बच्चन से जब पूछा गया कि सेट पर सबसे अच्छा टाइमपास क्या होता था, तो उन्होंने कहा कि हम सब एक दूसरे के पैर छूने की कोशिश करते थे। पूरा कार्यक्रम होने के बाद मंच पर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्माता अश्विनी दत्त ने फिल्म का पहला टिकट अमिताभ बच्चन को सौंपा, जिसे उन्होंने शगुन के तौर पर कुछ रुपये देकर स्वीकार किया। इस मौके अश्विनी दत्त के बैनर वैजयंती मूवीज की तारीफ करने के बाद अमिताभ बच्चन ने अश्विन दत्त के पैरों को हाथ भी लगाया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan attends Kalki 2898 AD Mumbai event after very long gap Deepika Padukone Prabhas Kamal Hassan
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभास ने याद किया बिग बी से प्रभावित बचपन

प्रभास से जब फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के बारे में बातचीत शुरू हुई तो उन्होंने बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन के पहली बार पैर छूने के बाद उन्हें दोबारा ऐसा न करने की सख्त ताकीद गई। और, वह भी इस चेतावनी के साथ कि अगर ऐसा वह दोबारा करेंगे तो अमिताभ बच्चन भी उनके पैर छू लेंगे। प्रभास ने अपने बचपन के दिनों की याद करते हुए बताया कि कैसे उन दिनों साउथ के हर लंबे आदमी को अमिताभ बच्चन ही कहकर बुलाया जाता था और कैसे उन्होंने अमिताभ बच्चन की तमाम फिल्में तमाम जतन करके देखी हैं। अमिताभ बच्चन जैसे हेयर स्टाइल को साउथ के युवाओं का प्रिय स्टाइल बताते हुए प्रभास ने फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को अपनी बड़ी उपलब्धि बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed