{"_id":"6672cff507fe4db3e7010087","slug":"sonakshi-sinha-zaheer-iqbal-wedding-swara-bhaskar-angry-at-critics-said-this-on-inter-religious-marriage-2024-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी-जहीर के आलोचकों पर बिफरीं स्वरा भास्कर, अंतर-धार्मिक विवाह पर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी-जहीर के आलोचकों पर बिफरीं स्वरा भास्कर, अंतर-धार्मिक विवाह पर कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:02 PM IST
सार
सोशल मीडिया का एक वर्ग सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जमकर आलोचना कर रहा है। इसका कारण इनका होने वाला अंतर-धार्मिक विवाह है। हालांकि, ट्रोलिंग की मार झेल रहे जोड़े को अभिनेत्री स्वरा भास्कर का साथ मिल गया है।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी-जहीर, स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की चर्चा शोबिज की गलियारों में जोरो-शोरों से हो रही है। कथित तौर पर यह जोड़ा इसी महीने की 23 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। कुछ सितारों ने इसकी पुष्टि भी की है। साथ ही सोनाक्षी को भी होने वाले सास-ससुर के साथ समय बिताते देखा जा चुका है। हालांकि, शादी की खबरों के सामने आने के बाद से ही यह जोड़ा ट्रोलिंग की मार भी झेल रहा है। अंतर-धार्मिक विवाह के कारण सोनाक्षी और जहीर की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं, इस ट्रोलिंग के बीच जोड़े को अभिनेत्री स्वरा भास्कर का साथ मिल गया है, जिन्होंने इस मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हुए सबका ध्यान आकर्षित किया है।
2 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्वरा भास्कर ने अंतर-धार्मिक विवाह के मुद्दे पर चर्चा करते हुए अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'आधुनिक भारत के सबसे बड़े मिथकों में से एक लव जिहाद है, जहां एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करती है। ये बात मुझ पर भी लागू होती है। वैलेंटाइन डे पर कुछ शहरों में अंतर धार्मिक जोड़े की वास्तव में पिटाई हो सकती है। मेरी शादी के दौरान भी कई विशेषज्ञों ने अपनी राय दी। लेकिन हम यहां दो सहमति देने वाले वयस्कों के बारे में बात कर रहे हैं। वे अपने निजी जीवन में क्या करते हैं, शादी करते हैं या नहीं, यह उन पर निर्भर है।'
3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर ने सोनाक्षी और जहीर की शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अगर वे एक साथ रह रहे हैं, कोर्ट में शादी कर रहे हैं, या निकाह कर रहे हैं, या आर्य समाज में शादी कर रहे हैं तो इससे किसी का कोई लेना-देना नहीं है। यह पुरुष और महिला और उनके परिवारों के बीच है। यह सोनाक्षी का जीवन है, उन्होंने अपना साथी चुन लिया है। उनके पार्टनर ने उन्हें चुन लिया है। अब यह उनके और उनके परिवारों के बीच है। मुझे यह बहुत समय बर्बाद करने वाली बहस लगती है।'
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्वरा यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'रुको और देखो, जब उनका बच्चा होगा, तो बच्चे के नाम को लेकर एक अलग बहस होगी। हमने करीना और सैफ के बच्चों और मेरे बच्चे के साथ ऐसा होते देखा है। यह पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण है, लेकिन यह जल्द ही खत्म नहीं होने वाला है।'
स्वरा भास्कर की बात करें तो उन्होंने 16 फरवरी, 2023 को समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की। दंपति उसी साल 23 सितंबर को राबिया नाम की एक बेटी के माता-पिता बने। स्वरा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 'तनु वेड्स मनु' (2011), 'रांझणा' (2013), 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (2014), 'निल बटे सन्नाटा' (2016) और 'वीरे दी वेडिंग' (2018) जैसी प्रशंसित फिल्में की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।