फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक के बगैर अमिताभ बच्चन का नहीं लग रहा मन, कहा- 'दिल अभी भी अस्पताल में है'

Tue, 04 Aug 2020 09:15 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 04 Aug 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Back Home But Feeling Bad For Abhishek bachchan
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन कोरोना से ठीक होकर रविवार को घर पहुंचे। हालांकि अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में ही हैं। ऐसे में अमिताभ अपने बेटे को बहुत मिस कर रहे हैं। अपने ब्लॉग में अमिताभ ने अभिषेक का जिक्र किया और कहा कि उनका दिल अभी भी अस्पताल में है।

Amitabh Bachchan Back Home But Feeling Bad For Abhishek bachchan
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। चाहे ट्विटर हो या उनका ब्लॉग वो अपने मन की बात लिखते रहते हैं। घर आने पर अमिताभ ने लिखा कि 'कोरोना वायरस से 'मुक्ति' के बाद अस्पताल से वापस आना बहुत खुशी की बात है। लेकिन मन अभी भी फीका है, क्योंकि अभिषेक अभी अस्पताल में ही है और उसका ट्रीटमेंट चल रहा है।'

Amitabh Bachchan Back Home But Feeling Bad For Abhishek bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ ने लिखा कि 'उसका स्वास्थ्य, टेस्ट, लैब रिपोर्ट्स सब कुछ दिमाग में चल रहा है। इससे लड़ना पड़ता है जब अस्पताल में हो तो अजीब स्थिति होती है। हर घंटे सलाह, स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को साझा करना। दुनिया भर में डॉक्टर्स के महान काम ठीक होने का भरोसा देते हैं। हर मिनट हमें यकीन दिलाया जाता है कि सब कुछ ठीक होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Back Home But Feeling Bad For Abhishek bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर

अमिताभ ने लिखा कि 'अभिषेक के लिए बहुत बुरा लग रहा है। प्रार्थना है कि वो जल्द ही घर लौट आए।' बता दें कि अमिताभ बच्चन तीन हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रहे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स को धन्यवाद कहा और उन्हें 'भगवान का अवतार' बताया। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Back Home But Feeling Bad For Abhishek bachchan
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ के अलावा श्वेता बच्चन ने भी अभिषेक को याद किया। रक्षाबंधन के मौके पर श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अभिषेक बच्चन की बचपन की तस्वीर साझा की। श्वेता और अभिषेक की यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Couldn’t have asked for a better brother, or devoted sidekick, love you - (Been soo long I’m even missing your lectures) Get well, Get back home! ♥️

A post shared by S (@shwetabachchan) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed