फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: 80 से महीना भर दूर अमिताभ बच्चन बोले, ‘अगर काम से संतुष्ट हो गया तो सीखने का अवसर खो दूंगा’

Tue, 06 Sep 2022 05:22 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 06 Sep 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Before 80th birthday at goodbye trailer launch Big B talked about his work and learning
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अगले महीने की 11 तारीख को 80 साल के होने जा रहे अमिताभ बच्चन ने यहां अपनी नई फिल्म 'गुडबाय' के ट्रेलर पर अपने लगातार काम करते रहने के राज का खुलासा किया। वह बोले, 'काम मिल रहा है, इससे संतुष्टि है। लेकिन जो काम मिल रहा है उससे संतुष्टि कभी नहीं मिलती है और काम से संतुष्टि मिलनी भी नहीं चाहिए। क्योंकि, ऐसा हुआ तो सीखने का अवसर कम हो जाता है। मैं आज भी बहुत कुछ सीख रहा हूं।'

Amitabh Bachchan Before 80th birthday at goodbye trailer launch Big B talked about his work and learning
गुडबाय के ट्रेलर लॉन्च में अमिताभ बच्चन और फिल्म की पूरी टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार की तरह ही इस साल अमिताभ बच्चन की भी फिल्में दनादन रिलीज हो रही हैं। ‘चेहरे’, ‘झुंड’ और ‘रनवे’ के बाद इस हफ्ते अमिताभ बच्चन ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखेंगे। इसके बाद बारी ‘गुडबाय’, ‘ऊंचाई’ और ‘गणपत’ की है। अमिताभ बच्चन कहते है, 'यह कोई नई बात नही है। हमारे जमाने में भी कभी कभी साल में आठ नौ फिल्में रिलीज हो जाती थी। कोविड की वजह से बहुत सारी पाबंदियां थीं। बहुत सारी फिल्मों की रिलीज रुक गई थी। अब सभी फिल्में धीरे धीरे रिलीज हो रही है तो ऐसा लग रहा कि मैं बहुत सारी फिल्में कर रहा हूं।'

Amitabh Bachchan Before 80th birthday at goodbye trailer launch Big B talked about his work and learning
गुडबाय के ट्रेलर लॉन्च में अमिताभ बच्चन और फिल्म की पूरी टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते दो साल में अमिताभ बच्चन को दो बार कोविड हो चुका है। वह कहते है, 'अगर मैं अपनी जिंदगी से किसी चीज को गुड़बाय कहना चाहूंगा तो वह है कोविड। आज अगर उम्र के इस पड़ाव पर भी मुझे काम मिल रहा है। इसे मैं अपना सौभाग्य समझता हूं।' उन्होंने कहा कि जीवन के हर रस का आनंद लेना चाहिए। अपने बाबूजी के अंतिम संस्कार की बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह उस दिन बहुत निराश थे। बिग बी के मुताबिक. ‘मेरे साथ एक मित्र भी थे। उन्होंने मुझे निराश देखकर बोला कि तुम्हें तो खुश होना चाहिए कि तुम अपने बाबू जी के साथ 60 साल तक रहे, मैं तो अपने बाबू जी के साथ सिर्फ 25 साल ही रह पाया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Before 80th birthday at goodbye trailer launch Big B talked about his work and learning
गुडबाय के ट्रेलर लॉन्च में अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

परिवार के साथ समय बिताने को जरूरी बताते हुए अमिताभ ने कहा, ‘अपने परिवार और मां बाप को अधिक से अधिक समय दें क्योंकि उनके जाने के बाद कभी इस बात का पछतावा ना रहे कि कुछ दिन और रहे होते तो उनके लिए कुछ कर पाता।' वह कहते है,  'घर में परिवार ही सबसे अहम होता है। उनके साथ समय व्यतीत करना, बातें करना धीरे धीरे समाप्त होता जा रहा है। आप सब पत्रकार भी मेहनत करते हैं। मैं कहता हूं कि दिन में कुछ भी काम करें लेकिन जब आप शाम को घर पर आए तो पूरे परिवार के साथ बैठकर भोजन करें। उनसे बातचीत करें।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Before 80th birthday at goodbye trailer launch Big B talked about his work and learning
'गुडबाय' का पहला पोस्टर रिलीज - फोटो : Social Media

फिल्म ‘गुडबाय’ के ट्रेलर लांच के दौरान रश्मिका मंदना, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर ,पावेल गुलाटी , प्रोड्यूसर एकता कपूर और निर्देशक विकास बहल मौजूद रहे। अमिताभ बच्चन वीडियो कॉल के जरिए इवेंट में शामिल हुए और मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed