{"_id":"63447ecd0c826727c52151fa","slug":"amitabh-bachchan-birthday-directors-that-made-big-b-ox-office-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"80 साल-80 किस्से: इन डायरेक्टरों ने अमिताभ को बनाया बॉलीवुड का बिग बी, लिस्ट में एक से बढ़कर एक नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
80 साल-80 किस्से: इन डायरेक्टरों ने अमिताभ को बनाया बॉलीवुड का बिग बी, लिस्ट में एक से बढ़कर एक नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 11 Oct 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बी कहिए, एंग्री यंगमैन कहिए या बॉलीवुड का शहंशाह... अमिताभ बच्चन के तमाम उपनाम उन्हें कैसे मिले? किसकी वजह से मिले? क्या आप जानते हैं? अगर नहीं तो इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं... और सिर्फ बताते ही नहीं मिलवाते हैं, उन दिग्गज डायरेक्टरों से, जिन्होंने अमिताभ को बॉलीवुड का बिग बी बना दिया। अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर हम रूबरू होते हैं, उन मशहूर डायरेक्टरों से...
2 of 5
अभिमान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हृषिकेश मुखर्जी: एक दौर था, जब अमिताभ की छवि एंग्री यंगमैन की बन चुकी थी, लेकिन हृषिकेश मुखर्जी को उनके अंदर प्यारा और दिलकश युवक नजर आया। अमिताभ और हृषिकेश ने एक साथ करीब नौ फिल्मों में काम किया। हर बार हृषिकेश ने बिग बी के अंदर से नए कलाकार को बाहर निकाला। नाराजगी, ईर्ष्या, हंसी-मजाक और दया आदि के ऐसे भाव अमिताभ बच्चन में नजर आए, जो मिली, अभिमान और चुपके चुपके जैसी फिल्मों से पहले कभी नहीं दिखे। हृषिकेश मुखर्जी की फिल्मों में बिग बी का हर किरदार जमीन से जुड़ा हुआ नजर आया।
3 of 5
जंजीर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश मेहरा: अगर अमिताभ बच्चन घर-घर में पहचाने जाने वाले नाम बने तो उसके पीछे सिर्फ सिर्फ दो ही वजह हैं। पहली प्रकाश मेहरा और दूसरी जंजीर फिल्म। 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म में बिग बी ने ईमानदार पुलिस वाले का किरदार निभाया। यह फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई। प्रकाश मेहरा और अमिताभ ने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें नमक हलाल, लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर और शराबी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म कुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनमोहन देसाई: अगर ऐसे निर्देशकों की बात की जाए, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को सबसे ज्यादा प्रभावित किया तो इस लिस्ट में मनमोहन देसाई सबसे ऊपर रहेंगे। दरअसल, मनमोहन देसाई ने ही अमिताभ बच्चन को बॉक्स ऑफिस के लिए खरा सोना और मसाला एंटरटेनमेंट का मास्टर बना दिया। अमर अकबर एंथनी के अलावा इस जोड़ी ने परवरिश, सुहाग, नसीब, देश प्रेमी, कुली और मर्द जैसी बेहतरीन फिल्में बनाईं। हालांकि, इन दोनों की जुगलबंदी में बनी आखिरी दोनों फिल्में गंगा जमुना सरस्वती और तूफान बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म- काला पत्थर
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
यश चोपड़ा: अमिताभ की जिंदगी में जब यश चोपड़ा की एंट्री हुई, उससे पहले तक बिग बी का करियर एक ही लकीर पर चल रहा था। वह या तो पूरी तरह रोमांटिक हीरो का किरदार निभाते या पुलिस के रोल में नजर आते। ऐसे में यश चोपड़ा ने लोगों को बच्चन के एकदम नए रूप से रूबरू कराया। उन्होंने अमिताभ के लिए ऐसे किरदार बुने, जो अमर हो गए। दोनों की जोड़ी ने सबसे पहले दीवार में काम किया, जिसके बेहतरीन डायलॉग्स आज भी हर किसी की जुबां पर हैं। इसके अलावा त्रिशूल, काला पत्थर, कभी-कभी और सिलसिला जैसी फिल्में बिग बी के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।