फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: इन एक्ट्रेस के पिता का किरदार निभा चुके हैं अमिताभ बच्चन, लिस्ट में बहू ऐश्वर्या का भी नाम

Tue, 11 Oct 2022 03:10 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday from Aishwarya rai to deepika padukone Big B Played Role of these actress Father
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उम्र के इस पड़ाव में भी काम के प्रति उनमें युवाओं सा जोश दिखता है। हिंदी सिनेमा के अपने लंबे करियर में अमिताभ ने कई सुपरहिट फिल्में की हैं और इस दौरान अलग-अलग किरदारों को निभाया है। एंग्री यंग मैन के रूप में अमिताभ बच्चन खलनायकों की तो जमकर धुनाई कर ही चुके हैं, पिता के किरदार में भी उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपने शानदार अभिनय से एक अमिट छाप छोड़ी है। अमिताभ बच्चन फिल्मों में न सिर्फ अभिनेताओं बल्कि अभिनेत्रियों के पिता के रूप में भी नजर आ चुके हैं। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत रूबरू होते हैं इस किस्से से...

Amitabh Bachchan birthday from Aishwarya rai to deepika padukone Big B Played Role of these actress Father
पीकू फिल्म - फोटो : social media

पीकू
साल 2015 में आयी फिल्म पीकू में अमिताभ बच्चन के किरदार को उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक माना जाता है। वह इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पिता का रोल निभाते दिखाई दिए थे। बिग बी ने एक ऐसे पिता की भूमिका अदा की थी, जो किसी के सामने भी अपनी बेटी को कुछ भी कह देता है लेकिन फिर भी दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग है। इस फिल्म में पिता-पुत्री का बेहद प्यारा और भावुक कर देने वाला रिश्ता दिखाया गया था।

Amitabh Bachchan birthday from Aishwarya rai to deepika padukone Big B Played Role of these actress Father
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया

गुडबाय
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुडबाय' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के पिता किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं। 'गुडबाय' में बिग बी एक ऐसी बेटी के पिता हैं, जिसेक विचार उनसे मेल नहीं खाते हैं लेकिन इन सबके बावजूद वह एक अच्छे पिता-पुत्री हैं। दरअसल फिल्म में दो पीढ़ियों के विचारों में अंतर दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday from Aishwarya rai to deepika padukone Big B Played Role of these actress Father
मोहब्बतें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मोहब्बतें
साल 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें में अमिताभ बच्चन गुरुकुल के  प्रिंसिपल के किरदार में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के पिता की भूमिका भी अदा की थी। वह एक ऐसे पिता बने थे जो अपनी  बेटी से बहुत प्यार करता है लेकिन बेहद सख्त है। फिल्म में ऐश्वर्या राय के अपोजिट शाहरुख खान नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed