अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आज बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अलग पहचान बनाई है। हिंदी सिनेमा के शंहशाह अमिताभ बच्चन आज अपनी उम्र का 80वां पड़ाव पार कर गए हैं। इलाहाबाद की गलियों में खेलकर अपना बचपन बिताने वाले अमिताभ बच्चन एक समय के बाद अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में आकर बस गए और इसके बाद माया नगरी मुंबई में उन्होंने एक अलग पहचान बना ली, लेकिन क्या आपको अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव के बारे में पता है। तो 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत चलिए जानते हैं।
80 साल-80 किस्से: इंतहा हो गई इंतजार की, अभी भी अमिताभ बच्चन की राह तक रहा है उनका पैतृक गांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूपट्टी है अमिताभ के गांव का नाम
इलाहाबाद मंडल के प्रतापगढ़ कस्बा में अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव बाबूपट्टी है। भले ही अमिताभ बच्चन वर्षों से मुंबई के वासी हो लेकिन सालों से बाबू पट्टी गांव आज बिग बी के नाम पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते अभिनेता अपने गांव नहीं जा पाते हैं।
साल 2020 में केबीसी के दौरान किया था जिक्र
अमिताभ बच्चन सोनी टीवी के शो केबीसी को लंबे समय से होस्ट कर रहे हैं। अभिनेता ने इसी कार्यक्रम के दौरान साल 2020 में अपने गांव बाबू पट्टी प्रतापगढ़ को याद किया था। इस दौरान अमिताभ से एक प्रतिभागी के रिश्तेदार ने आग्रह किया कि वह अपने गांव बाबू पट्टी जरूर जाएं। इस पर अमिताभ ने कहा कि मुझे वहां जाना है और वहां के लिए कुछ करना भी है। भले ही वह स्कूल का निर्माण हो या फिर कुछ और। हालांकि शायद उनकी ये हसरत अभी भी अधूरी है।
एक बार पहुंचे थे अपने गांव
अभिनेता अमिताभ बच्चन 80 की उम्र में आज भी लगातार सिनेमा की दुनिया में सक्रिय हैं। उनके व्यस्त शेड्यूल के चलते वह जल्दी समय नहीं निकाल पाते हैं और यही वजह है कि पैतृक गांव से भी उनका संपर्क टूट गया। हालांकि अमिताभ बच्चन ने जब साल 1884 में सियासी पारी खेली थी, तब वह अपने गांव पत्नी जया बच्चन संग पहुंचे थे। इस दौरान जया बच्चन ने वहां के लोगों से बहू होने के नाते मुंह दिखाई भी मांगी थी, लेकिन इसके बाद बिग बी या फिर उनके परिवार के किसी सदस्य का वहां आना-जाना नहीं हुआ। आज भी बाबूपट्टी गांव उनकी राह देख रहा है।