फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: असल जिंदगी में भी फाइटर हैं अमिताभ बच्चन, इन गंभीर बीमारियों से लड़कर भी हमेशा किया काम

Tue, 11 Oct 2022 03:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
happy birthday Amitabh Bachchan Health  issues Big B has struggled with these serious diseases
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज भी बिग बी सिनेमा की दुनिया में लगातार सक्रिय हैं। वह न सिर्फ फिल्मों में काम कर रहे हैं बल्कि छोटे पर्दे के शो केबीसी को भी होस्ट करते नजर आ रहे हैं और इसी के चलते इस उम्र में भी अमिताभ कई-कई घंटे काम करते हैं। बॉलीवुड में शहंशाह और एंग्री यंग मैन की छवि में मशहूर बिग बी को आपने कई फिल्मों में विलेन को धूल चटाते देखा होगा लेकिन अभिनेता असल जिंदगी में भी फाइटर हैं। अपनी जिंदगी में उन्होंने कई गंभीर बीमारियों का सामना किया है लेकिन इन सबके बावजूद हमेशा अपने काम पर फोकस किया है। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत उनके इस रूप से रूबरू होते हैं। 

happy birthday Amitabh Bachchan Health  issues Big B has struggled with these serious diseases
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

लीवर संबंधी गंभीर बीमारी का कर चुके हैं सामना
अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी में कई बार गंभीर बीमारियों से जूझ चुके हैं। यह बात ज्यादातर लोगों को पता होगी कि अमिताभ बच्चन को लीवर संबंधित समस्या का लंबे समय तक सामना किया है। दरअसल अमिताभ बच्चन को फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान पेट में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और यहां तक कि उनके लीवर का 75 प्रतिशत हिस्सा डैमेज हो चुका है। आज तक उन्हें इस वजह से कई बार स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। साल 2006 में अमिताभ को हेपेटाइटिस बी भी हो गया था। लंबे इलाज के बाद उनकी बीमारी तो ठीक हो गई। लेकिन कहा जाता है कि वह अभी भी भोजन से ज्यादा दवाइयां खाते हैं।

happy birthday Amitabh Bachchan Health  issues Big B has struggled with these serious diseases
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

मियासथीनिया ग्रेविस से जूझ चुके हैं अमिताभ बच्चन
कई बार अमिताभ बच्चन की फुर्ती युवा अभिनेताओं को भी हैरान कर जाती है, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि बिग बी को मियासथीनिया ग्रेविस नाम की बीमारी ने भी घेर लिया था। ये ऑटो इम्यून सिस्टम को प्रभावित करने वाली बीमारी है, जिसमें नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday Amitabh Bachchan Health  issues Big B has struggled with these serious diseases
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

टीबी से ग्रसित भी हो चुके हैं बिग बी
अभिनेता अमिताभ बच्चन इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं कि एक समय पर उन्हें टीबी का सामना भी करना पड़ा था। उन्हें साल 2000 में इस बारे में पता चला था और इसके तुरंत बाद उन्होंने इसका इलाज शुरू करवा दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed