गंगा किनारे के छोरे ने मुंबई नगरी में अपना ऐसा जादू चलाया कि हर कोई उसका कायल होता चला गया। सदी के महानायक कहलाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद जिले के छोटे से कस्बे से निकलकर कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद हिंदी सिनेमा में अपना मुकाम बनाया है। आज अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। 50 साल से अधिक के करियर में अभिनेता हर तरह के किरदार अदा कर चुके हैं और बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपने जीवन के 80वें वर्ष में भी वह लगातार सक्रिय हैं, तो 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं हालिया रिलीज हुई पांच फिल्मों में कैसा रहा उनका किरदार।
80 साल-80 किस्से: क्या सोलो हीरो को रूप में फीकी पड़ रही बिग बी की चमक? हालिया पांच फिल्मों में रहा ऐसा रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'चेहरे'
साल 2021 अगस्त महीने में रिलीज हुई फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। यह फिल्म कोरोना काल के डर के बीच रिलीज की गई थी और यह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
झुंड
इसी साल मार्च महीने में रिलीज बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'झुंड' में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। विजय ने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने विजय बरसे का किरदार निभाया है। कलेक्शन की बात छोड़ दें तो 'झुंड' में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाते हुए खूब तारीफें बटोरीं।
रनवे 34
झुंड के बाद इसके अगले महीने अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म 'रनवे 34' में अमिताभ बच्चन एक सरकारी अधिकारी की भूमिका में नजर आए थे। हालांकि फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेता अजय देवगन ने निभाया है। यह फिल्म पर्द पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
ब्रह्मास्त्र
सितंबर महीने में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन ब्रह्मांश के रक्षक और रणबीर कपूर के गुरु के किरदार में नजर आए थे, हालांकि इसमें भी उन्होंने सपोर्टिंग रोल ही प्ले किया है। फिलहाल फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है।