फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: बिग बी के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, मात्र इतने रुपये में देख सकेंगे ‘गुडबाय’

Mon, 10 Oct 2022 04:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 10 Oct 2022 04:40 PM IST
सार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। बीते लंबे समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता इस साल अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday: Goodbye makers were planning to sold movie ticket for rs 80 only
फिल्म गुडबाय - फोटो : Social media

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। बीते लंबे समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अभिनेता इस साल अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। 11 अक्टूबर को अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक खास तोहफा देने की तैयारी है। दरअसल, हाल ही में अमिताभ की फिल्म गुडबाय रिलीज हुई है। ऐसे में बिग बी के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स दर्शकों को एक खास तोहफा देने वाले हैं।

Amitabh Bachchan birthday: Goodbye makers were planning to sold movie ticket for rs 80 only
गुडबाय फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म गुडबाय की टिकट देश भर में 80 रुपये में बेचने की तैयारी की जा रही है। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खबर की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)



Amitabh Bachchan: अभिनय ही नहीं गायिकी के भी शहंशाह हैं बिग बी, घर में है एक मिनी म्यूजिक स्टूडियो

Amitabh Bachchan birthday: Goodbye makers were planning to sold movie ticket for rs 80 only
गुडबाय फिल्म - फोटो : social media

रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स चाहते हैं कि बिग बी के जन्मदिन पर फैंस उनकी यह फिल्म देखने जरूर पहुंचे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म के टिकट को 80 रुपये करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म की बात करें तो 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आई हैं।

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा के साथ मालदीव में हैं रश्मिका मंदाना? फैंस के हाथ लगा बड़ा सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday: Goodbye makers were planning to sold movie ticket for rs 80 only
फिल्म- गुडबाय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने महज 1.20 करोड रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म के जरिए पुष्पा फेम साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं फिल्म में अमिताभ और रश्मिका के अलावा नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और पवियल गुलाटी भी नजर आए हैं।

Amitabh Bachchan: ‘शहंशाह’ बनने से पहले कोयले की खान में नौकरी करते थे अमिताभ, आज भी है कोलकाता से गहरा नाता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed