फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phone Bhoot: प्रियंका चोपड़ा पर भूत बनकर मंडराएंगी कटरीना, मन में एक ही सवाल, आखिर इस एनर्जी का राज क्या है?

Mon, 10 Oct 2022 04:33 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 10 Oct 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Phone Bhoot trailer launch event katrina kaif priyanka chopara ishaan khattar siddhant chaturvedi
फोन भूत टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विकी कौशल के साथ शादी करने के बाद कैटरीना कैफ की पहली फिल्म रिलीज को तैयार है। ‘मिर्जापुर’ सीरीज बनाने वाले निर्देशक गुरमीत सिंह ने इस बार कैटरीना को भूत बनाया है। लेकिन, कैटरीना कैफ को भूतों से बहुत डर लगता है। वह कहती हैं कि अगर कभी वास्तव में भूतों से पाला पड़ गया तो उनका तो वहीं के वहीं दम निकल जाएगा। हालांकि, ये पूछे जाने पर कि अगर निजी जिंदगी में उन्हें भूत बनकर किसी के सिर मंडराने का मौका मिले तो वह किसे ‘हॉन्ट’ करना चाहेंगी, उन्होंने तुरंत प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया।

Phone Bhoot trailer launch event katrina kaif priyanka chopara ishaan khattar siddhant chaturvedi
फोन भूत टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'फोन भूत' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सोमवार को मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ। इस मौके पर फिल्म के सितारे कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी खूब मस्ती करते नजर आए। जैकी श्रॉफ ने इस मौके पर लोगों को जीवन के कुछ सक्सेस मंत्र बताए। निर्माताओं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने भी इस मौके पर खूब हंसी मजाक किया।

Phone Bhoot Trailer: भूतनी बन कटरीना ने की सिद्धार्थ-ईशान की हालत खराब, जरूर देखें फोन भूत का मजेदार टीजर
 

Phone Bhoot trailer launch event katrina kaif priyanka chopara ishaan khattar siddhant chaturvedi
फोन भूत टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मिर्जापुर सीरीज' का निर्देशन कर चुके गुरमीत सिंह ने 'फोन भूत' का निर्देशन किया है। उनके मुताबिक, बदलते समय में हॉरर फिल्मों के निर्माण में काफी बदलाव हुआ है। अब हॉरर फिल्मों के भूत रामसे ब्रदर्स की फिल्मों की तरह डरावने नहीं बल्कि खूबसूरत होने लगे हैं। कैटरीना कैफ 'फोन भूत' में खूबसूरत भूतनी का किरदार निभा रही है। वैसे, कैटरीना कैफ का माने तो उन्हें हॉरर फिल्मों से बहुत ही डर लगता है। वह कहती हैं, 'अगर मुझे भूत कहीं वास्तव में नजर आ जाए। तो, उसी समय मैं तुरंत मर जाऊंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Phone Bhoot trailer launch event katrina kaif priyanka chopara ishaan khattar siddhant chaturvedi
फोन भूत टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैटरीना कैफ से पूछा गया कि अगर बॉलीवुड के किसी सितारे को ‘हॉन्ट’ करना हो तो वह किसका चुनाव करेंगी? इस सवाल के जवाब में कैटरीना कैफ कहती है, 'मैं प्रियंका चोपड़ा को ‘हॉन्ट’ करना चाहती हूं। मैं यह जानना चाहती हूं कि प्रियंका इतना काम कैसे कर लेती हैं?' प्रेस कांफ्रेंस में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर ने फिल्म में अपने याराने और फिल्म की कहानी के बारे में भी काफी बातें कीं। निर्माता रितेश सिधवानी के मुताबिक अगर फिल्म चल निकली तो वह इसकी फिल्म सीरीज बनाने के बारे में सोच सकते हैं।

विज्ञापन
Phone Bhoot trailer launch event katrina kaif priyanka chopara ishaan khattar siddhant chaturvedi
फोन भूत ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

इन नए सितारों के बीच दिग्गज सितारे जैकी श्रॉफ का रंग सबसे अलग नजर आया। लोग उनसे सवाल पूछने के लिए काफी उत्सुक नजर भी आए। इस मौके पर जैकी श्रॉफ ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और सिखाने वाले अपने से कम उम्र का भी हो तो उससे जो भी सीखने को मिले सीख लेना चाहिए। कान खुले रखने चाहिए और मुंह बंद। फिटनेस के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता को बहुत जरूरी बताया और कहा कि नाखून साफ रखने चाहिए। दांत साफ रखने चाहिए और नीयत भी हमेशा साफ रखनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed