{"_id":"5c036034bdec22413e058254","slug":"amitabh-bachchan-dance-at-ranveer-singh-and-deepika-padukone-mumbai-reception-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'जुम्मा-चुम्मा' बजा तो खुद को रोक नहीं पाए अमिताभ बच्चन, रणवीर के साथ DJ पर आकर खूब नाचे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: 'जुम्मा-चुम्मा' बजा तो खुद को रोक नहीं पाए अमिताभ बच्चन, रणवीर के साथ DJ पर आकर खूब नाचे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabha bachchan
- फोटो : instagram
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का मेगा रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई के ग्रांड हयात होटल में हुआ । इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के सभी सितारे एक साथ नजर आए । इसमें रेखा, अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, विद्या बालन, जूही चावला, माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, कटरीना कैफ और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सेलेब्रिटीज शामिल थे ।
इस रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर ने ब्लैक एंड रेड कॉम्बिनेशन का आउटफिट पहना। दीपिका रेड कलर के हाई स्लिट गाउन में नजर आईं । वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का सूट पहना । दोनों शादी के बाद पहली बार वेस्टर्न कपड़ों में नजर आए । पार्टी करीब रात 9 बजे शुरू हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
amitabha bachchan
- फोटो : instagram
इस पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने जमकर डांस किया । पहली बार किसी पार्टी में अमिताभ बच्चन को भी झूमते हुए देखा गया । रणवीर सिंह की शादी का रिसेप्शन था इसलिए उन्होंने भी बिग बी के साथ डांस मूव किए । अमिताभ और रणवीर 'चुम्मा-चुम्मा' गाने पर डांस किया ।
वहीं शाहरुख खान ने भी पार्टी में अपने डांस मूव्स दिखाए । रणवीर सिंह के साथ मिलकर किंग खान ने 'छइयां छइयां' गाने पर डांस किया । सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं । पार्टी में कटरीना कैफ भी नजर आईं । कटरीना साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं ।
वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी पार्टी में पहुंचे । इसके अलावा रिसेप्शन में पूरा अंबानी परिवार नजर आया । इसमें नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा के अलावा बहू श्लोक के साथ पहुंचे थे । इससे पहले अंबानी परिवार को जोधपुर में स्पॉट किया गया था जहां वे प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल होने पहुंचे थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।