बॉलीवुड के सितारों को फिल्मी पर्दे पर तो कई बार राजनेता का किरदार निभाते देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में भी कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने राजनीति में एंट्री कर ली। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत सिनेमा के भी कई बड़े सितारे राजनीति में अपना दमखम दिखा चुके हैं और कुछ अभी भी राजनीति में सक्रिय हैं। वहीं अभी भी कुछ सितारे पार्टियो से जुड़ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने फिल्मों के अलावा राजनीति में भी आजमाई किस्मत।
फिल्मी चमक-धमक छोड़ राजनीति में उतरे ये सितारे, कोई हिट तो किसी ने जोड़े हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद खन्ना
बॉलीवुड के दिग्गज सितारे विनोद खन्ना ने 1997 में बीजेपी का हाथ थामा था। इसके एक साल बाद उन्होंने पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था जिनमें उन्हें भारी बहुमत से जीत मिली थी। विनोद खन्ना ने वाजपेयी कैबिनेट में कल्चर और टूरिज्म केंद्रिय मंत्री का पदभार संभाला था।
राजेश खन्ना
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने 1991 में कांग्रेस की तरफ से दिल्ली सीट से बीजेपी नेता एलके आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उनकी हार हुई थी लेकिन उप चुनाव में आडवाणी पर चुनाव में धोखेबाजी का आरोप लगा जिससे काका को जीत मिली। हालांकि उन्होंने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।
शबाना आजमी
कैफी आजमी की बेटी और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने 1997 में राज्य सभा में प्रवेश किया और साल 2003 तक वो उच्च सदन की सदस्य रहीं।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। साल 1984 में बिग बी ने इलाहाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोक सभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें भारी मतों से विजय प्राप्त हुई थी हालांकि उन्होंने 3 साल बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि उनका मानना था कि राजनीति उनके बस की नही है।