फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईस्टर पार्टी साथ मनाते नजर आए मलाइका-अर्जुन, कूल लुक से फैंस को बनाया दीवाना

Sun, 04 Apr 2021 08:41 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 04 Apr 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora and Arjun Kapoor Celebrates Easter Party Together, See viral photos
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की खबर तो किसी से नहीं छुपी है। दोनों ही काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं लेकिन खुलकर कभी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें दोनों साथ में पार्टी में जाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Malaika Arora and Arjun Kapoor Celebrates Easter Party Together, See viral photos
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

हाल ही में दुनिया भर में ईस्टर का त्योहार मनाया गया। बॉलीवुड के सितारों ने भी ईस्टर का त्योहार मनाया और अपने सभी प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। इसी बीच मलाइका और अर्जुन भी ईस्टर की पार्टी में जाते हुए एक साथ स्पॉट किए गए। दोनों ईस्टर 2021 की खुशी में मलाइका के घर रखी गई लंच पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। उनके घर ईस्टर, क्रिसमस आदि की पार्टी हर साल होती है और ऐसे में वह माता-पिता के घर जाती हैं।

Malaika Arora and Arjun Kapoor Celebrates Easter Party Together, See viral photos
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : social media

इस मौके पर मलाइका बेहद खूबसूरत आउटफिट में पार्टी के लिए पहुंचीं। उन्होंने पीले रंग की फ्लोरल मैक्सी पहनी थी। स्पेगेटी स्ट्रिप्स और फ्रिल्स वाली इस ड्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वहीं अर्जुन ने ब्राउन टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना था।


View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora and Arjun Kapoor Celebrates Easter Party Together, See viral photos
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram: @malaikaaroraofficial

मलाइका और अर्जुन के फैंस को दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि शादी की बात पर दोनों अब तक खामोश ही रहते हैं। यह अफवाह भी थी कि दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन कोरोनावायरस के चलते ऐसा नहीं हुआ। फैंस को इंतजार है कि अब दोनों साल 2021 में शादी के बंधन में बंधते हैं या नहीं।

विज्ञापन
Malaika Arora and Arjun Kapoor Celebrates Easter Party Together, See viral photos
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बात दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही अपने आने वाली फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे। वहीं मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था कि वह जल्द ही ब्यूटी, हेअर, और हेल्थ पर शो होस्ट करेंगी। ये प्री-रिकॉर्डड सेशंस होंगे और दर्शक फैशन से संबंधित अपने प्रश्न पूछ सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed