फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजेश खन्ना और तनुजा की इस फिल्म को देखकर नाराज हो गईं काजोल, दो हफ्ते तक मां से नहीं की थी बात

Sun, 04 Apr 2021 08:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 04 Apr 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Kajol got angry on seeing film of Rajesh Khanna and Tanuja Haathi mere saathi know the reason
हाथी मेरे साथी, काजोल - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्मों में काम किया था। वो पहले ऐसे सुपरस्टार अभिनेता थे जिन्होंने बैक टू बैक 15 हिट फिल्में दी थीं। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई स्टार नहीं तोड़ पाया। उनकी 15 हिट फिल्मों की लिस्ट में आखिरी फिल्म थी 'हाथी मेरे साथी'। इस फिल्म में तनुजा उनकी हीरोइन बनी थीं। साल 1971 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पर्दे पर खूब धमाल मचाया था। हालांकि क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को देखने के बाद तनुजा की बेटी और अभिनेत्री काजोल उनसे नाराज हो गईं थीं?

Kajol got angry on seeing film of Rajesh Khanna and Tanuja Haathi mere saathi know the reason
तनुजा

एक इंटरव्यू में तनुजा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म देखने के बाद काजोल उनसे नाराज हो गईं थी। काजोल उस वक्त 6 साल की थीं और उनके मन में ये बात बैठ गई थी कि उनकी मां की वजह से ही फिल्म में हाथी की मौत हुई थी। तनुजा ने बताया था कि फिल्म हाथी मेरे साथी देखने के बाद काजोल ने उनसे 2 हफ्ते तक बात नहीं की थी।

Kajol got angry on seeing film of Rajesh Khanna and Tanuja Haathi mere saathi know the reason
काजोल - फोटो : instagram

तनुजा ने बताया था कि, 'मैंने अपने बच्चों को जब ये फिल्म दिखाई तब काजोल 6 साल की थीं और तनीषा 3 साल की थी। इस फिल्म को देखने के बाद से काजोल मुझसे इतना नाराज हो गई थी कि 2 हफ्ते तक बात नहीं की थी। काजोल अक्सर अपनी मां  से पूछता थीं कि आपने हाथी को क्यों मारा? काजोल के साथ साथ तनीषा भी उनसे नाराज हो गईं थीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol got angry on seeing film of Rajesh Khanna and Tanuja Haathi mere saathi know the reason
हाथी मेरे साथी - फोटो : ट्विटर

राजेश खन्ना और तनुजा की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये तमिल फिल्म का रीमेक थी जिसके निर्माता सैंडो एम एम ए चिनप्पा देवर थे और उन्होंने ही हाथी मेरे साथी को पहले तमिल में बनाया था।काका ने इस फिल्म के लिए काफी बड़ी रकम ली थी। बताया जाता है कि इसी फिल्म से मिले रुपयों से उन्होंने अपना बंगला आशीर्वाद खरीदा था।

विज्ञापन
Kajol got angry on seeing film of Rajesh Khanna and Tanuja Haathi mere saathi know the reason
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter

इस फिल्म से जुड़ा एक और किस्सा काफी दिलचस्प है।सुपरस्टार राजेश खन्ना अक्सर फिल्म सेट पर लेट आते थे।। जब हर रोज राजेश खन्ना की यही आदत बन गई तो चिनप्पा बहुत गुस्सा हो गए। उसके बाद जब राजेश खन्ना सेट पर लेट पहुंचते तो चिनप्पा देवर एक आदमी को पीटना शुरू कर देते। कुछ समय बाद राजेश खन्ना ने निर्देशकर एम ए थिरुमुगम से उसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि चिनप्पा समय के पाबंद है, लेकिन आप को कुछ कह नहीं सकते तो गुस्सा निकालने के लिए एक आदमी को पीटने के लिए नौकरी पर रखे थे। इसके बाद से काका समय से सेट पर आने लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed