फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जिसने मानवता के विरुद्ध काम किया हो उससे एक रुपया न लें,' बिग बी के 2 करोड़ के दान को लौटाने की उठी मांग

Fri, 14 May 2021 12:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 14 May 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan donated 2 crore rupees to sikh committe lands in controversy
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

देश मे कोरोना की दूसरी लहर अभी भी शांत नहीं हुई है और लाखों लोग इस बीमारी से आए दिन संक्रमित हो रहे हैं। कहीं ऑक्सीजन की कमी हो रही है तो कहीं अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए कई सेलेब्स आगे आकर मदद कर रहे हैं। बहुत से संगठन भी समाज की सेवा कर रहे हैं और सेलेब्स इसमें दान देकर लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी दिल्ली में गुरूद्वारा रकाब गंज साहिब में शुरू किए गए श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर को कोरोना वायरस से निपटने के लिए दो करोड़ रूपये दान दिए थे। हालांकि उनके दान देने का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परमिंदर सिंह ने बिग बी के इस दान की आलोचना की है और इसके वापसी की बात कही है।

Amitabh Bachchan donated 2 crore rupees to sikh committe lands in controversy
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बता दें कि अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से और उसके अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा से लिए दान को तत्काल वापस करने की मांग की है। इस मामले पर सरदार परमिंदर सिंह ने कहा कि, 'ऐसा जानकारी में आया है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दिल्ली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कोरोना की सेवाओं को देखते हुए 2 करोड़ रूपये का दान दिया है'। 

Amitabh Bachchan donated 2 crore rupees to sikh committe lands in controversy
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

आगे उन्होंने कहा कि, 'मेरा अनुरोध दिल्ली के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वहां के अध्यक्ष सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा से है कि तीसरे गुरु के समय बादशाह अकबर भी बहुत से जागीरें और गांव, गुरू घर को देना चाहता था, लेकिन तीसरे गुरु ने इसे स्वीकार नहीं किया क्योंकि ये अकबर की कमाई नहीं थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan donated 2 crore rupees to sikh committe lands in controversy
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने कहा कि, 'ये वहीं अमिताभ बच्चन हैं जिन्होंने 1984 में सिख दंगों में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों के खिलाफ दंगों को भड़काया था। 31 अक्टूबर 1984 को जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शव तीन मूर्ति भवन पर रखा गया था तब नेहरू गांधी परिवार के खास मित्र अमिताभ बच्चन ने खून का बदला खून के नारे लगाए थे। जो उस समय दूरदर्शन पर प्रसारित भी हुए थे। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का कहना है कि, 'अगर हम ऐसे किसी व्यक्ति से दान लेंगे तो ये सिख समाज के लिए श्रेयस्कर नहीं होगा और उनके मूल्यों के खिलाफ भी होगा'।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan donated 2 crore rupees to sikh committe lands in controversy
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

आगे कहा गया कि, 'सिख समाज के पास पैसों की कमी नहीं है। हम हर घर के सामने हाथ जोड़कर पैसा मांग लेंगे लेकिन ऐसा कोई भी दान तुरंत वापस होना चाहिए। मैं अनुरोध करना चाहूंगा कि अगर कोई भी ऐसा व्यक्ति है जिसने मानवता के विरुद्ध काम किया है तो उससे गुरु घर एक भी रूपया ना ले'।वहीं दूसरी तरफ शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'जब अमिताभ बच्चन जी ने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी के लिए 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया तो उनके शब्द थे सिख महान हैं, सिखों की सेवा को सलाम। उन्होंने मुझे रोजाना फोन करके दिल्ली का जायजा लिया है'।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed