{"_id":"609cac538ebc3ed1fd0839bf","slug":"gumnaam-sitare-how-did-amisha-patel-bollywood-career-end-all-details-inside","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो हीरोइन जो पर्दे पर सादे अंदाज में दिखी लेकिन निजी जिंदगी में रही विवादों की 'मालकिन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वो हीरोइन जो पर्दे पर सादे अंदाज में दिखी लेकिन निजी जिंदगी में रही विवादों की 'मालकिन'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 14 May 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक समय था जब हर कोई अमीषा पटेल की खूबसूरती का दीवाना था। सूट पहनकर जब भी वे पर्दे पर आतीं लाखों लोगों के दिल धड़कने लगते। अमीषा शायद पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपनी पहली दो फिल्मों से वो स्टारडम मिला जो कई अभिनेत्रियों को अपने पूरे करियर में नसीब नहीं होता है। बात चाहे सनी देओल के साथ सुपरहिट फिल्म 'गदर' की हो या फिर ऋतिक के साथ रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म 'कहो ना प्यार है' की। ये वो फिल्में रहीं जिसने अमीषा को पहली कतार में लाकर खड़ा कर दिया लेकिन क्या हुआ कि अचानक वह इस चकाचौंध की दुनिया से गायब हो गईं। अमीषा पटेल ने 18 साल के करियर में 40 से अधिक फिल्में की हैं। लेकिन इसके बावजूद, अमीषा के करियर का ग्राफ कई सालों तक ऊपर नहीं रहा है।
2 of 7
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा पटेल के फिल्मी करियर के बारे में जानने से पहले आइए जान लेते हैं उनके निजी जीवन के बारे में... अमीषा का जन्म 9 जून 1976 मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अमित और मां का नाम आशा पटेल है। उन्होंने अमेरिका से 2 साल बायो-जेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इतना ही नहीं अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
3 of 7
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा पटेल ने फिल्म कहो ना प्यार है से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। ऋतिक रोशन और अमीषा की डेब्यू फिल्म बड़े पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के चलते दोनों रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। अमीषा को इस फिल्म में रोल अपने पिता की वजह से मिला था। दरअसल राकेश रोशन और अमीषा के पिता दोनों दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद आई फिल्म गदर ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। 12 घंटे ऑडिशन लेने के बाद अमीषा को ‘गदर- एक प्रेम कथा’ की लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल किया गया था। हालांकि साल 2002 के बाद अमीषा का करियर ग्राफ लगातार गिरता ही गया। फिल्मों में सादे अंदाज में नजर आने वालीं अमीषा असल जिंदगी में काफी बोल्ड रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
अमीषा पटेल और सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमीषा पटेल अपनी निजी ज़िन्दगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पहले विक्रम भट्ट के साथ अपने संबंधों को लेकर और उसके बाद अपने पारिवारिक झमेलों को लेकर। अमीषा पटेल और उनके घरवालों के बीच हुए विवाद ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ की हेराफेरी का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि उनके पिता पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। अभिनेत्री ने इसके लिए अपने पिता को लीगल नोटिस भी भेजा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।