जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में हाल ही में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार जवान और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गए। जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। देशभर के तमाम लोगों ने इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं इस मुठभेड़ को लेकर भी प्रतिक्रिया दी हैं। बॉलीवुड से भी इसे लेकर प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी इस मुठभेड़ को दुखद बताया है।
हंदवाड़ा में हुए हमले को लेकर बिग बी ने किया ट्वीट, इमोशनल कर देंगी अमिताभ की बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वो अक्सर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करते रहते हैं। उनके ट्वीट्स भी काफी वायरल होते हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही इसे बेहद दुखद बताया है।
अमिताभ ने अपने ट्वीट में शहीद हुए वीरों को सलाम करते हुए लिखा, 'हाल ही में हुए हमले में 'शहीद' की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें, साथी अफसरों के परिवार की, सहने के लिए और जिक्र करने के लिए बहुत कुछ, बस, उन पर गर्व है जो किसी और इच्छा से परे हैं, जय हिन्द ! और सलाम।'
T 3522 - The heart - wrenching pictures of the 'shahid' departed .. at the recent attack .. the family the fellow officers .. all to much to digest and refer to .. just , that our pride for them that sacrifice is beyond any other desire ..
Jai Hind ! and salutations ..🇮🇳
अमिताभ का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अमिताभ के द्वारा किए गए इस इमोशनल ट्वीट पर उनके फैन्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमिताभ का ये ट्वीट लोगों के दिलों को छू रहा है। अमिताभ ही नहीं उनके अलावा बॉलीवुड के की और सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अमिताभ से पहले अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी इस हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। आयुष्मान खुराना ने एक कविता लिखकर इन जवानों को श्रद्धींजलि अर्पित की थी। आयुष्मान की इस भावुक कविता को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।