भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री संभावना सेठ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। संभावना के पति अविनाश ने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी कि 24 घंटे के भीतर उन्हें दूसरी बार मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस अभिनेत्री की फिर से बिगड़ी तबीयत, 24 घंटे में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले सोमवार की रात को संभावना की तबीयत खराब हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह पांच बजे हालत में सुधार के बाद डॉक्टर्स ने छुट्टी दे दी थी। संभावना घर आ गई थीं लेकिन इसके बाद फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, संभावना का ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था जिसकी वजह से वो बेहोश हो गई थीं। उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया। कोरोना वायरस को देखते हुए अस्पताल में रुकना सुरक्षित नहीं था ऐसे में पूरे चेकअप के बाद वो वापस घर आ गई थीं।
संभावना के पति अविनाश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बताया कि 'संभावना की सेहत खराब है, जिसके चलते बीती रात उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। आज सुबह पांच बजे ही हम वापस आए हैं। इसी बीच संभावना की तबीयत फिर से खराब हो गई है। दोबारा अस्पताल जाने की वजह से आज संभावना व्लॉग का हिस्सा नहीं बन पाएगी।'
संभावना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के लिए वीडियो व्लॉग बनाती हैं। अविनाश के पोस्ट के बाद कश्मीरा शाह, काम्या पंजाबी और सोनाली राउत समेत अन्य सितारों ने चिंता जताई और जल्द ठीक होने की दुआएं कीं।
मशहूर गायिका ने शेयर की किशोर कुमार के साथ थ्रोबैक तस्वीर, सोनू निगम ने बताई असली कहानी