{"_id":"5eb27ed68ebc3e90541fec29","slug":"madhuri-dixit-popular-reality-show-dance-deewane-season-3-auditions-have-begun-virtually","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच माधुरी दीक्षित के इस रियलिटी शो की हो रही है वापसी, ऑडिशन शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन के बीच माधुरी दीक्षित के इस रियलिटी शो की हो रही है वापसी, ऑडिशन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 06 May 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dance Deewane Season 2
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के तीसरे सीजन के साथ पर्दे पर वापसी रही हैं। खबरों के मुताबिक इस शो के लिए प्रतिभागियों के वर्चुअल ऑडिशन शुरू हो गए हैं। इस रियलिटी शो के तीसरे सीजन में भी माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया जज के रूप में वापसी करेंगे।
2 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : social media
माधुरी दीक्षित एक शानदार अदाकारा तो हैं ही, साथ ही वह अपने नृत्य के लिए भी मशहूर हैं। उनका मानना है कि डांस तनाव को दूर करने में सहायता करता है। माधुरी कहती हैं, 'इस समय देश भयानक स्थिति से गुजर रहा है। ऐसे में इस देश के करोड़ों लोगों को डांस तनाव से दूर रखेगा। डांस भी अपने भावनाओं को जाहिर करने का एक जरिया है। मैं बहुत रोमांचित हूं कि हम इस शो के एक नए सीजन के साथ ऐसे कठिन समय में वापस आ रहे हैं।'
3 of 5
dance deewane
- फोटो : social media
माधुरी दीक्षित का यह शो कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। हाल ही में उन्होंने एक प्रोमो शूट करके वायाकॉम 18 के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। यह प्रोमो वीडियो लोगों को इस शो में भाग लेने और शो में रुचि दिखाने के लिए प्रेरित करेगा। वर्चुअल ऑडिशंस के जरिए इस शो के निर्माता प्रतियोगियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन बिजलानी
लॉकडाउन खुलने के बाद जब टीवी के सभी निर्माता-निर्देशक और फेडरेशन शूटिंग शुरू होने का फैसला करेंगी, तभी इस शो की भी शूटिंग शुरू होगी। पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी अर्जुन बिजलानी ही इस शो के होस्ट होंगे। कोरोना वायरस की वजह से यह ऐसा समय चल रहा है जब टीवी चैनलों के पास दिखाने के लिए कुछ भी नया नहीं है। कुछ रियलिटी शोज ही हैं जो इस समय डिजिटली कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डांस दीवाने
- फोटो : ट्विटर
कल की ही खबर है जिसमें बताया गया था कि संगीत जगत के तीन सगे भाई-बहन सोनू, टोनी और नेहा कक्कड़ मिलकर एक सिंगिंग रियलिटी शो को जज करेंगे। 21 दिन के इस शो के भी डिजिटल ऑडिशन शुरू हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।