फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महामारी पर प्रस्तावित इस फिल्म का हिस्सा बनने से पहले ही दुनिया छोड़ गए इरफान, नाम था '2020'

Wed, 06 May 2020 01:49 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 06 May 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Tumbbad Director Anand Gandhi revealed that he was supposed to work with Irrfan Khan in a film
Irrfan Khan - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेता इरफान खान अभिनय में बेजोड़ थे, इसलिए कई फिल्म निर्माता और लेखक ऐसे हैं जो अपनी फिल्मों में उन्हें लेने के ख्वाब देख रहे थे। 2013 में आई फिल्म 'शिप ऑफ थीसियस' को लिखकर निर्देशित और निर्मित करने वाले आनंद गांधी भी उसी फिराक में थे। लेकिन इरफान खान की अक्समात मौत की वजह से आनंद का यह सपना एक सपना ही रह गया। 

Tumbbad Director Anand Gandhi revealed that he was supposed to work with Irrfan Khan in a film
आनंद गांधी और इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद पिछले पांच साल से एक फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे थे जिसमें वह मुख्य अभिनेता के रूप में इरफान खान को लेना चाहते थे।  इरफान खान से अपनी मुलाकात के बारे में आनंद ने बताया, 'हम दोनों इरफान की फिल्म 'मकबूल' की रिलीज के बाद मिले थे। मेरी एक शॉर्ट फिल्म 'राइट हियर राइट नाउ' भी उसी वक्त रिलीज हुई थी। हम एक बार एक साथ पुणे गए और बहुत ही जल्दी दोस्त बन गए। मैंने फैसला कर लिया था कि मैं अपने आने वाले हर एक प्रोजेक्ट का हिस्सा इरफान को जरूर बनाऊंगा। 

Tumbbad Director Anand Gandhi revealed that he was supposed to work with Irrfan Khan in a film
tumbad

आनंद ने आगे कहा, 'मैंने अपनी 2018 में आई फिल्म 'तुंबाड़' में भी इरफान को मुख्य अभिनेता के रूप में लेने की कोशिश की थी। लेकिन, जब पटकथा तैयार हुई तो सभी चीजें बदल गईं। अब मेरे पास एक फिल्म 'इमरजेंस' है जिसमें इरफान जरूर होते। काश कि मैंने उनके साथ किसी फिल्म में काम किया होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tumbbad Director Anand Gandhi revealed that he was supposed to work with Irrfan Khan in a film
आनंद गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आनंद एक बड़े बजट की फिल्म बनाना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने एक अमेरिकन स्टूडियो से हाथ मिलाया था। 'इमरजेंस' नाम की फिल्म पर उन्होंने पांच साल पहले ही काम शुरू किया था। तब उन्होंने इसका नाम '2020' सोचा था लेकिन काम करते-करते उन्होंने उसका नाम बदल दिया। 

विज्ञापन
Tumbbad Director Anand Gandhi revealed that he was supposed to work with Irrfan Khan in a film
आनंद गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में वह कोरोना वायरस जैसी महामारी को ही दर्शाना चाहते थे लेकिन अब उनका मानना है कि अब इस फिल्म में ऐसी महामारी को विस्तार से दिखाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने ऐसी छुआछूत की एक बीमारी पर गहरा शोध किया था। हालांकि अब उन्हें अपनी पटकथा पर फिर से काम करना होगा। इस फिल्म की शूटिंग वह अगले साल से शुरू करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed