2020 में एक के बाद एक सिनेमा के कई दिग्गजों ने अलविदा कह दिया है। ऋषि कपूर और इरफान खान के बाद अब धीरजलाल ओच्छाव भंसाली (Dhirajlal Ochhavlal Bhansali) ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में लता मंगेशकर ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
धीरजलाल भंसाली को लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि, ट्वीट में लिखा- 'वो एक भले इंसान थे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
94 की उम्र में धीरजलाल भंसाली ने अपनी आखिरी सांस ली थी। ऐसे में लता मंगेशकर ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया। ट्वीट में लता ने लिखा, 'हमारी इंडस्ट्री के बहुत मशहूर साउंड रिकॉर्डिस्ट डो ओ भंसाली जी के निधन का सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उन्होंने मेरी कई फिल्मों के गाने रिकॉर्ड किए थे। वो बहुत अच्छे रिकॉर्डिस्ट थे। मिनू कर्टक जी, जिन्हें हम मीनू बाबा कहते थे, उनके वो असिस्टेंट थे।'
Hamari Industry ke bahut mashhoor sound recordist D O Bhansali ji ka aaj nidhan hua ye sunke mujhe bahut dukh hua.Unhone mere kai film songs record kiye. Wo bahut acche recordist the. Minoo Katrak ji,jinhe hum Minoo baba kehete the unke wo assistant the.
लता मंगेशकर ने इसके बाद एक और ट्वीट में लिखा, 'मीनू बाबा के रिटायरमेंट के बाद भंसाली जी चीफ रिकॉर्डिस्ट बने। वो एक भले इंसान थे। हमारे बहुत अच्छे संबंध थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' लता मंगेशकर के ट्वीट पर बाकी फैंस भी धीरजलाल भंसाली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Minoo baba ke retirement ke baad Bhansali ji cheif recordist bane. Wo ek bhale insaan the.hamare bahut acche sambandh the. Bhagwan unki aatma ko shanti de. Asha Bhosle, Mohd Rafi, Manna Dey, Sound Recordist DO Bhansali and Music Director Pyarelal.@ashabhosle @mangeshkarlata pic.twitter.com/IcbkSdjdr9
याद दिला दें कि इससे पहले ऋषि कपूर के निधन पर भी लता मंगेशकर भावुक हो गई थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी। लता ने ऋषि कपूर के बचपन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन से एक दिन पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान खान और ऋषि कपूर फिल्म डी डे में नजर आए थे। फिल्म का वो सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।