फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा की कजिन के पिता के साथ दिन दहाड़े लूट, बदमाशों ने चाकू की नोक पर छीना फोन

Wed, 06 May 2020 12:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 06 May 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Cousin Meera Chopra Father robbed at gun point In Delhi Fir Register
मीरा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : ट्विटर

चलते फिरते हम में से कितने लोगों के साथ चोरी की घटनाएं हो चुकी है लेकिन जब फिल्मी सितारों के साथ या उनके परिवार के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं तो मामला बड़ा हो जाता है और तुरंत एक्शन भी लिया जाता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की कजिन के पिता के साथ ऐसी घटना हुई है। इसकी जानकारी उनकी चचेरी बहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने अपने एक ट्वीट में दी।

Priyanka Chopra Cousin Meera Chopra Father robbed at gun point In Delhi Fir Register
Meera Chopra - फोटो : twitter

दरअसल मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) के पिता पुलिस कॉलोनी में सैर करने निकले थे तभी कुछ बदमाशों से चाकू की नोक पर उनसे लूट की और फोन छीन लिया। मीरा चोपड़ा ने इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग कर सवाल पूछा कि आप इसी सेफ दिल्ली का दावा करते हैं।
 

Priyanka Chopra Cousin Meera Chopra Father robbed at gun point In Delhi Fir Register
meera chopra

इसके बाद उनके ट्वीट का रिप्लाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी देने को कहा। बता दें नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने एक ट्वीट में एफआईआर नंबर भी साझा किया, उन्होंने लिखा: "एफआईआर नंबर: एनडब्ल्यूडी-एमटी-000568, पीसीआर पुलिस लाइन, मॉडल टाउन के पास राजकुमार रोड पर। क्या आप सीधे संदेश या ईमेल में संपर्क नंबर भेज सकते हैं।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Cousin Meera Chopra Father robbed at gun point In Delhi Fir Register
प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो

बता प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की चचेरी बहन ने फिल्म 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। बाद में उन्हें '1920 लंदन' और 'धारा 375' जैसी फिल्मों में देखा गया था। मीरा हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगु मूवीज में भी नजर आती हैं। कॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत 2005 में हुई थी।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Cousin Meera Chopra Father robbed at gun point In Delhi Fir Register
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

वहीं कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ कई तरह के कैंपेन को अपना समर्थन दिया है। साथ ही देश से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर जैसे- पीएम केयर्स फंड, गूंज, यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका को दान भी दिया है। इसके अलावा प्रियंका ने भारत में कोविड 19 से लड़ रहे हेल्थ वर्कर्स को 10,000 जोड़ी जूते दान देने का एलान किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed