लॉकडाउन की वजह से लोगों की जिंदगी थम सी गई है। घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल है। ऐसे में कई लोग ऐसे भी हैं जो किसी और जगह पर फंस गए हैं। यही हुआ है 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' एक्ट्रेस रतन राजपूत के साथ। लॉकडाउन के दौरान वह बिहार के किसी गांव में फंस गई हैं और रोज एक नया ऐसा वीडियो बना लेती हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आता है।
लॉकडाउन की वजह से गांव में फंसी ये अभिनेत्री, चूल्हे पर बना रहीं खाना, खराब मौसम में ऐसे कर रहीं गुजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतन राजपूत ने जो नया वीडियो शेयर किया है उसमें वह चूल्हे पर अपने फैंस को कड़ी चावल बनाना सिखा रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रतन चूल्हे पर खाना बनाने में सहज हैं, लेकिन वह आग नहीं जला पाती हैं। वह कहती हैं सिर्फ यही काम है जिससे मैं डरती हूं। वीडियो में वह कड़ी बनाने की रेसिपी भी बता रही हैं जिससे फैंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है।
दरअसल बिहार में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। इसी बारिश में रतन राजपूत का चूल्हा भीग गया जिसकी वजह से वह उसपर खाना नहीं बना पाईं। बाद में चूल्हे के सूख जाने के बाद ही उसपर खाना बना पाना संभव हुआ। उनका कहना है कि कोई भी भूखा नहीं रह सकता ऐसे में आपके पास कुछ जरूरी चीजें जरूर होनी चाहिए।
A post shared by Ratan Raajputh (@ratanraajputh) on
इससे पहले भी रतन ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें लाइट जाने के बाद उन्होंने अपने फोन से बत्ती का जुगाड़ किया था। इस दौरान वह फोन में टॉर्च बनाने वालों का शुक्रिया भी अदा करती हैं, क्योंकि ऐसा न होता तो इस वक्त उनके लिए ये सब बेहद मुश्किल होता।
गौरतलब है कि रतन राजपूत टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल्स जैसे, राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, स्वयंवर, जय संतोषी मां आदि में नजर आ चुकी हैं। इस समय रतन इंडस्ट्री से दूर हैं।