{"_id":"5cd8290fbdec220771035136","slug":"amitabh-bachchan-first-look-revealed-new-film-chehre-on-41th-year-releasing-of-don","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के नए 'चेहरे' का फर्स्ट लुक आया सामने, चाहने वालों ने दी डॉन के 41 साल पूरे होने पर बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ के नए 'चेहरे' का फर्स्ट लुक आया सामने, चाहने वालों ने दी डॉन के 41 साल पूरे होने पर बधाई
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 12 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे अभिनेता इमरान हाशमी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म का नाम है चेहरे, और इसमें दर्शकों को अमिताभ बच्चन की शख्सीयत का एक नया चेहरा दिखाई देगा।
2 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
अमिताभ खुद इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। पिछले रविवार को बीमार होने के चलते अपने प्रशंसकों से न मिल पाए अमिताभ बच्चन शनिवार से ही अपने प्रशंसकों से मिल रहे हैं और उनके साथ फोटो भी खिंचा रहे हैं। 12 मई को अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन की रिलीज के 41 साल पूरे हुए। अमिताभ की तमाम सुपर हिट फिल्मों में से एक ये फिल्म 12 मई 1978 को रिलीज हुई थी।
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
अमिताभ बच्चन के कई प्रशंसक इस फिल्म के पोस्टर लेकर उनसे शनिवार को मिले और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। रविवार को अपनी नई फिल्म चेहरे के सेट पर भी अपने चाहने वालों से मिले। बीमारी के तुरंत बाद से अमिताभ बच्चन फिल्म चेहरे में बिजी रहे। डॉक्टरों की सलाह पर वह अभी भी गले में पट्टा पहन रहे हैं। इसे पहने पहने वह चेहरे की स्क्रिप्ट रीडिंग पर भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म चेहरे को अमिताभ बच्चन की कंपनी सरस्वती एंटरटेमेंट को प्रोड्यूस कर रही है। और, इस फिल्म में पैसा मुंबई के एक मशहूर बिल्डर का लग रहा है। अमिताभ इन दिनों जिस फिल्म में भी काम करते हैं, उसमें से ज्यादातर के बौद्धिक संपदा अधिकारों में उनकी इस कंपनी का हिस्सा रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : file photo
फिल्म चेहरे की शूटिंग में अमिताभ का लुक सामने आ गया है। लोकेशन से बाहर आई इन तस्वीरों में अमिताभ ने गोल्फ कैप जैसी एक ऊन की टोपी पहन रखी है। दाढ़ी काफी घनी है और उनका पुरा लुक बहुत सीरियस दिख रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।